Hyderabad Suicide Case: हैदराबाद में एक 20 वर्षीय मेडिकल कॉलेज छात्र ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने डिप्रेशन की दवा बंद कर दी थी। उसने अपना प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत से परिवारीजन सदमे में हैं।
घर में बेहोश मिला छात्र, अस्पताल में मृत घोषित
यादगिरिगुट्टा निवासी दीक्षित रेड्डी (20) एमबीबीएस के दूसरे साल का छात्र था। वह रविवार रात अपने घर में बेहोश मिला। उसके प्राइवेट पार्ट में कई जगह घाव के निशान थे। उसका काफी खून बह गया था। यह देख परिवारवाले सन्न रह गए। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेड्डी अपनी मां और बहन के साथ रहता था।
दोस्त की मौत से सदमे में था दीक्षित
दीक्षित रेड्डी हैदराबाद के गांधी अस्पताल में छात्र अपने एक सहपाठी द्वारा सुसाइड किए जाने से सदमे में था। दीक्षित रेड्डी ने चार साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। वह बच गया। इसके बाद उसकी दवा चल रही थी।
पहले भी कई छात्रों ने किया सुसाइड
4 जून को बीडीएस फाइनल इयर की छात्रा मानसा, खम्मम में अपने हॉस्टल के कमरे में जली हुई पाई गई थी। इससे पहले फरवरी में काकतीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉ. डी प्रीति की विवादास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस घटना में उनके वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद सैफ जांच के दायरे में हैं।
इस साल की शुरुआत में तेलंगाना में डॉक्टरों की आत्महत्या से दो और मौतें हुईं। मार्च में 21 वर्षीय एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्र एम सनथ और फरवरी में चौथे वर्ष की 22 वर्षीय छात्रा दसारी हर्ष ने सुसाइड किया था।
यह भी पढ़ें: West Bengal: बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम जाएगी बंगाल, सांसद रवि शंकर प्रसाद बने संयोजक; फिर मिले बम
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines