Hyderabad News: तेलंगाना के हैदराबाद से अवैध शराब को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मिलावटी शराब पीने के बाद करीब 15 लोगों की तबियत खराब हो गई है। अवैध शराब पीने की वजह से इन लोगों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि इन सभी पीड़ितों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव भी अस्पताल में पीड़ितों से मिलने पहुंचे।
KIMS अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ित
यह मामला हैदराबाद के कुकटपल्ली का है। यहां लोगों ने एक दुकान से शराब खरीद कर पी, जिसके कुछ समय बाद अचानक सभी की तबियत खराब हो गई। जब पीड़ितों की हालत ज्यादा खराब हो गई तो उनके परिजनों ने उन्हें तुरंत KIMS अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां जांच में पाया गया कि शराब मिलावटी थी।
यह भी पढ़ें: ‘किसने लॉरेस बिश्नोई को लाने से रोका है…’, अबोहर हत्याकांड को लेकर सिरसा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री जुपल्ली
घटना की सूचना मिलते ही तेलंगाना के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों से मिलने के बाद मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने पुलिस को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया। बता दें कि कुछ समय पहले पंजाब में भी जहरीली शराब की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
28 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
37 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines