SCALP Missile Details: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को फ्रांस से खरीदी गई क्रूज मिसाइलों SCALP से हमला करके तबाह किया था। पाकिस्तान की वायुसेना के ठिकानों पर भी SCALP मिसाइल से ही हमला किया गया था। एक बार फिर भारत अपने लड़ाकू विमान राफेल के लिए SCALP मिसाइलें खरीदने जा रहा है, जिसके लिए फ्रांस के साथ 3200 करोड़ की डील साइन हो सकती है। 18 से 20 फरवरी के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो भारत आ रहे हैं। उस दौरान फ्रांस के साथ यह रक्षा सौदा साइन हो सकता है।
फ्रांस के साथ कितने सौदे होने की उम्मीद?
बता दें कि भारत के पास वर्तमान में 36 राफेल विमान हैं। 114 राफेल और खरीदे जाने हैं। साथ ही 26 राफेल मरीन भी खरीदे जाएंगे। इन सभी राफेल विमानों के लिए क्रूज मिसाइल SCALP खरीदी जा रही हैं। भविष्य में राफेल विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी बनने वाले हैं। इसलिए भारत ने राफेल विमानों के लिए SCALP और Meteor मिसाइलें खरीदने की योजना बनाई है। जब भारत ने फ्रांस से 36 राफेल खरीदे थे तो उनके साथ SCALP मिसाइलें आई थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के कई शहरों में तबाही मचाई और चीन को भी तबाह कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है रॉकेट फोर्स, जिसकी भारत को सख्त जरूरत? चीन-पाकिस्तान के पास हैं कितनी और कौन-कौन सी मिसाइलें
SCALP मिसाइलों की मारक क्षमता कितनी?
बता दें कि SCALP मिसाइल हवा से हवा में मार कर सकती है और इसकी मारक क्षमता 250 से 500 किलोमीटर की दूरी तक है। करीब 1000 किलोमीटर प्रति घंटा की सबसोनिक स्पीड वाली यह मिसाइल राफेल से लॉन्च होने के बाद एक मिनट के अंदर पाकिस्तान के बहावलपुर शहर को तबाह करने की क्षमता रखती है और अगर कई SCALP मिसाइलें लॉन्च की जाएं तो 30 मिनट के अंदर आधे से ज्यादा पाकिस्तान तबाह हो जाएगा। इस मिसाइल में450 किलोग्राम का BROACH वॉरहेड इंस्टॉल है, जो कंक्रीट के मोटे बंकरों को भेदकर हमला कर सकता है।
पाकिस्तान के ये शहर होंगे मिसाइल की रेंज में
बता दें कि SCALP मिसाइल की रेंज में पाकिस्तान का लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद, रावलपिंडी, सियालकोट, झेलम, वजीराबाद, और एबटाबाद समेत कई राज्य आएंगे। वहीं पंजाब और सिंध प्रांत के कई शहर इसकी मारक क्षमता के दायरे में है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन मिसाइलों ने पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर को तबाह कर दिया था। इन मिसाइलों को ब्रिटेन में स्टॉर्म शैडो कहते हैं, जो हवा से हवा में मार करने वाली डीप-स्ट्राइक मिसाइल है. स्टील्थ टेक्नोलॉजी से बनी इस मिसाइल को दुश्मन का रडार डिटेक्ट नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: 4 मिनट में अटैक, 10000KM स्पीड… कितना खतरनाक है पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा चुकी ‘ब्रह्मोस’ का नया वर्जन?
खुद एक्टिवेट होकर टारगेट पर हमला करती
बता दें कि SCALP मिसाइलें फ्रांस और भारत के अलावा, ब्रिटेन, इटली, ग्रीस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर और यूक्रेन के पास हैं। यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता रखती है। वहीं इसे लॉन्च करने के लिए पायलट को गाइड करने की जरूरत नहीं है। यह GPS और इन्फ्रारेड सीकर के जरिए खुद एक्टिवेट होकर टारगेट को पहचान कर हमला करती है। वायुसेना में राफेल और नेवी में राफेल मरीन विमानों में इसे इंस्टॉल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
57 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines