देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार बिहार SIR पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले एक ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ लेकर के निकले थे. उन्होंने लोगों से पूछा कि हमें दिल्ली की मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाना चाहिए या नहीं हटना चाहिए? राहुल गांधी किसको बचाने के लिए निकले हैं? यह कांग्रेस पार्टी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाल रही है.
उन्होंने कहा कि मैं आज इस मंच से कहना चाहता हूं, देश की जनता को बताने आया हूं कि घुसपैठियों की पहचान कर लीजिए. घुसपैठिए हमारी मतदाता सूची के अंदर बने न रहे. काग्रेस वालों को भारत के लोगों पर भरोसा नहीं है, उनको घुसपैठियों पर भरोसा है और उसके आधार पर चुनाव जीतना चाहते हैं.
अमित शाह ने कहा कि जो SIR हो रहा है, भारतीय जनता पार्टी उसका समर्थन करती है और मतदाता सूची को शुद्ध करने के अभियान का भी समर्थन करती है .
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में अमित शाह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने, सर्जिकल स्ट्राइक करने और अनुच्छेद 370 को हटाने में प्रधानमंत्री के फैसलों का जिक्र किया. उन्होंने राम मंदिर के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर भाजपा का मजाक उड़ाने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि मंदिर बन गया है और आज पूरी दुनिया में लोग इसका आनंद ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा राहत पैकेज
अमित शाह ने कहा कि चाहे वह देश की सीमाओं को सुरक्षित करना हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो और अंत में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब देना हो, पीएम मोदी ने यह सब किया है. वर्षों से हम सभी चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने, राहुल बाबा भाजपा का मजाक उड़ाते थे, कहते थे, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे’. मंदिर बन गया है, राम लला स्थापित हो गए हैं और आज पूरी दुनिया में लोग खुशी मना रहे हैं. चाहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हो, या सोमनाथ मंदिर को सोने से फिर से बनाने का काम शुरू करना हो, ऐसे हर मुद्दे जो वर्षों से अटके हुए थे, पीएम मोदी ने उसे पल भर में हल कर दिया और देश के लोगों का विश्वास बढ़ाया.
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines