Hindu population in Bangladesh: भारत का पड़ोसी मित्र देश बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या लगातार घट रही है। दुनियाभर में हिंदुओं की जनसंख्या एक अरब 20 करोड़ है जिसमें से एक अरब 10 करोड़ भारत में रहते हैं। बांग्लादेश में तीसरी सबसे ज्यादा हिंदू आबादी है। बांग्लादेश एक मुस्लिम बहुल देश है और यहां बड़ी आबादी मुसलमानों की है। बांग्लादेश 1971 में बना था। इसके पहले इसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की शेक हसीना सरकार मुसलमानों को लुभा रही है। इस समय देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं और उनकी पार्टी आवामी लीग को देश की एकमात्र धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहा जाता है। चुनाव से पहले यह पार्टी मुस्लिमों को अपने पक्ष में करना चाहती है। बांग्लादेश में 7 जनवरी को आम चुनाव में मतदान की तैयारी चल रही है।
ये भी पढ़ें-रूस को बड़ा झटका, यूक्रेन की सेना ने हमला कर युद्धपोत को किया नष्ट
हिंदुओं की जमीन पर कब्जा
रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले में माणिक भौमिक की जमीन पर अवामी लीग के किसान विंग के नेता खुर्शीद आलम ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था। अधिकांश अल्पसंख्यक अपनी जमीन खो देते हैं। हिंदुओं की जमीन कब्जाने की ऐसी और भी कई घटनाएं होती रहती हैं। पीड़ित हिंदुओं की बात बांग्लादेश की राष्ट्रीय मीडिया में नहीं आ पाती।
हिंदुओं के साथ अन्याय-उत्पीड़न
रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय और उत्पीड़न हुआ है। इस वजह से इस देश में हिंदुओं की हिस्सेदारी 1951 में 22 प्रतिशत से घटकर 2022 में 8 प्रतिशत से कम हो गई है। वहीं मुसलमानों की आबादी बढ़कर 91 प्रतिशत से अधिक हो गई है जो कि 1951 में 76 प्रतिशत थी।
देश छोड़ रहे हैं हिंदू
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक 1964 से 2013 के बीच 11 मिलियन से अधिक हिंदू धार्मिक उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश से भाग गए। इसमें कहा गया है कि हर साल 2 लाख 30 हजार हिंदू देश छोड़कर चले जाते हैं। डीडब्ल्यू के अनुसार, 2011 की जनगणना से पता चला कि 2000 से 2010 के बीच देश की आबादी से दस लाख हिंदू गायब हो गए। बांग्लादेश से हिंदुओं का पलायन और वहां मुसलमानों की जन्म दर ज्यादा होना भी हिंदू आबादी कम होने की वजह है।
ये भी पढ़ें-फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट का मास्टरमाइंड कौन? मानव तस्करी का संदेह, हैदराबाद से क्या नाता?
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines