Greater Noida-Noida Hindon Bridge: ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाले लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। अब उनका सफर काफी कम होने वाला है। योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हिंडन ब्रिज का काम शुरू हो चुका है। यह पुल बनने के बाद ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच की दूरी लगभग 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही लोगों को घंटो ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई जानकारियां साझा की हैं।
सीएम योगी ने किया था शिलान्यास
हिंडन ब्रिज प्रोजेक्ट को योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है। जनवरी 2019 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। हालांकि जमीन विवाद के कारण प्रोजेक्ट रोक दिया गया था। कई किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया था। ऐसे में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने नई दरों पर जमीन खरीदी और अब प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो इस साल के अंत तक हिंडन ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा और इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 65 स्पेशल ट्रेनें और 1.5 लाख सीटें; दिवाली-छठ पूजा पर सफर करने वालों की होगी मौज
क्या है पूरा प्रोजेक्ट?
हिंडन ब्रिज प्रोजेक्ट की बाद करें इसके अंतर्गत हिंडन नदी पर 290 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। साथ ही नोएडा की तरफ 460 मीटर और ग्रेटर नोएडा की तरफ 750 मीटर की अप्रोच रोड भी बनकर तैयार होगी। यह ब्रिज नोएडा के सेक्टर 146-147 को ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से जोड़ेगा। इससे लोगों को परी चौक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
साल के अंत तक होगा तैयार
हिंडन पुल और अप्रोच रोड दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसे में नोएडा सेक्टर 146-147 से होते हुए लोग सीधे एलजी चौक पहुंच सकेंगे और उन्हें परी चौक जाने की जरूर नहीं पड़ेगी। आमतौर पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से सफर करने वाले यात्रियों को एलजी चौक, कलेक्ट्रेट और गाजियाबाद जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। मगर अब उनका सफर 10 किलोमीटर तक कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays: अक्टूबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
20 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
41 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines