हिमाचल प्रदेश में मानसून कहर बरपा रहा है। इससे देखते हुए सीएम सुख्खू ने सदन में बड़ा ऐलान किया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। पिछले कई दिनों से हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
अंधाधुंध निर्माण पर रोक लगाने की मांग
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सहित सभी पहाड़ी राज्यों की पीड़ा, हमारी साझा पीड़ा है। यह सिर्फ भौगोलिक संकट नहीं, राष्ट्रीय चिंता का विषय भी है। क्योंकि Global Warming की मार सबसे ज़्यादा पहाड़ों पर पड़ती है। समय रहते चेतना और कार्रवाई, आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। कहा कि मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। क्योंकि हमारे पहाड़ सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, जीवन-रक्षा के स्तंभ हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 24 लोग लापता, 10 की मौत, कई जिलों को भारी नुकसान
5 सितंबर तक हेरिटेज ट्रैन बंद
वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड के कारण 5 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद ट्रैक पर कोटी से कनोह रेलवे स्टेशन के बीच जगह-जगह लैंडस्लाइड हुये है। वहीं कई जगहों पर ट्रैक भी डैमेज हो गया है।
सीएम ने बीजेपी पर साधा निशाना
सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पर मैं कुछ कहना उचित नहीं समझता, परंतु उनका व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश के हित में नहीं है। संकट की इस घड़ी में, जब प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने की जरूरत है, विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त है। कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भाजपा को इतनी सद्बुद्धि प्राप्त हो कि उनके नेता जनता के दुःख-दर्द को गहराई से समझ सकें। कहा कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन इतिहास गवाह रहेगा कि जब पूरा हिमाचल संकट की घड़ी में एकजुट खड़ा था, तब भी भाजपा ने ओछी राजनीति को चुना।
यह भी पढ़ें: क्या है हिमाचल का विमल नेगी केस? जिसमें फोर्स लीव पर भेजे गए ACS समेत 3 बड़े अधिकारी
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines