हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'Thalapathy Vijay को सामने आकर लेनी चाहिए जिम्मेदारी', क्यों मद्रास हाई कोर्ट ने की थी ये टिप्पणी

Madras High Court guidelines political rallies Tamil Nadu 2025: कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात सामने आई थाी कि अभिनेता थलापति विजय की रैली ने शहर की रफ्तार थाम दी थी। एयरपोर्ट से रैली स्थल तक सड़कें जाम थीं। कई जगह तोड़फोड़ की खबरें भी आईं। अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों नहीं अभिनेता आगे आकर ऐसी रैलियों को सुनियोजित तरीके से किए जाने की जिम्मेदारी लेते हैं?

विज्ञापन
हादसे में 20 साल की अंजलि नामक युवती की जान चली गई थी.

Madras High Court guidelines political rallies Tamil Nadu 2025: तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रही है, एक बार फिर अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ हुई है और इस घटना में अभी तक कई लोगों के मरने व घायल होने की आंशका है। बता दें इससे पहले 13 सितंबर को तमिलनाडु को अभिनेता थलापति विजय ने तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में एक राजनीतिक रैली की थी, जिसमें तोड़तोड़ और भगदड़ हुई थी।

हाल ही में इसी मामले में सुनवाई के दौरान मद्रास हाई कोर्ट से कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने पॉलिटिकल पार्टियों की रैलियों के लिए नई गाइडलाइन बनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को आदेश दिया था कि राज्य में होने वाली सभी राजनीतिक रैलियों में कानूनों का पालन होना चाहिए।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये बात सामने आई कि अभिनेता विजय की चुनावी रैली ने शहर की रफ्तार थाम दी थी। एयरपोर्ट से रैली स्थल तक सड़कें जाम थीं। कई जगह तोड़फोड़ की खबरें भी आईं। अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों नहीं अभिनेता आगे आकर ऐसी रैलियों को सुनियोजित तरीके से किए जाने की जिम्मेदारी लेते हैं। क्यों नहीं अभिनेता विजय सामने आकर घटना की जानकारी लेते हैं।

विज्ञापन

पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि राज्य में राजनीतिक रैलियों को लेकर नई गाइडलाइन बनाने की जरूरत है। ऐसे में तमिलनाडु पुलिस अगली सुनवाई तक ऐसी रैलियों में आयोजनकर्ताओं को क्या नियम अनिवार्य रूप से पालन करने चाहिए? इस पर एक दिशा-निर्देश बनाकर पेश करें।

क्या था पूरा मामला, थलापति विजय ने की थी रैली

13 सितंबर को तमिलनाडु के अभिनेता थलापति विजय ने तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में एक राजनीतिक रैली की थी। बता दें अभिनेता ने हाल ही में अपनी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) बनाई थी। रैली उस की स्टेट-वाइड राजनीतिक यात्रा की शुरुआत थी। रैली एयरपोर्ट से शुरू होकर कई जिलों में गई थी।

विज्ञापन

हालत हुए बेकाबू, टावरों पर चढ़ गए थे लोग

रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए थे। जिससे त्रिची के कई हिस्सों में ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया था। इतना ही नहीं लोग पेड़ों और टावरों पर चढ़ गए थे। बता दें कि उस समय हालत बेकाबू हो गए थे और कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। इस मामले में पुलिस ने तमिलनाडु प्रॉपर्टी (प्रिवेंशन ऑफ डैमेज एंड लॉस) एक्ट के FIR दर्ज की। जिसमें अब मद्रास हाई कोर्ट ने पुलिस को राजनीतिक रैलियों को लेकर गाइडलाइन बनाने का निर्दश दिया है। जिससे भविष्य में ऐसी किसी हालत से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: एक्टर विजय की एंट्री ने तमिलनाडु चुनाव के कैसे बिगाड़े समीकरण? गठबंधन से किया इनकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola