Jharkhand Chief Minister Hemant Soren video viral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(X) पर वायरल हो रहा है, वीडियो में जब सीएम स्कूल की बच्चियों से राज्य में सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूछते हैं। जिसमें वह बच्चियों से पूछते हैं, आपको साइकिल का पैसा मिला या नहीं? इस पर लड़कियां जवाब देती हुई कहती हैं कि ‘नहीं मिला’ , हेमंत सोरेन एक बार फिर पूछते हैं, जोर से बोलिए मिला या नहीं? लड़कियां फिर उसी टोन में जवाब देती हैं। इसके बाद हेमंत सोरेन पलटकर अपने अधिकारियों की और देखने लगते हैं और धीमी सी आवाज में कहते हैं, पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
शर्मिंदा हुए सीएम हेमंत सोरेन
इसके बाद सीएम पूछते हैं कि क्या लड़कियों को ‘सावित्री बाई फुले योजना’ से कोई लाभ मिला? हेमंत सोरेन को फिर से जवाब में ‘नहीं’ सुनने को मिलता है। इसके बाद सीएम शर्मिंदा हो गए और फिर एक अधिकारी उनके पास गया। सीएम ने अधिकारी से बात करने पर जवाब दिया कि यह योजना केवल उन लोगों के लिए है, जिन्हें पैसा मिला है।
बीजेपी ने किया घेराव
इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने भी सीएम सोरेन पर निशाना साधा है।
बीजेपी ने हेमंत सोरेन का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- झूठी सरकार के खोखले वादे उजागर हो गए हैं। झारखंड की बेटियों ने हेमंत सोरेन के सामने उनके झूठे वादों की पोल खोल दी।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
11 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
40 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
41 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
54 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines