Monsoon Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी है। पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाकों में बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के मामलों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से बारिश के भयावह दृश्य सामने आ रहे हैं।
कुछ वीडियो में बाढ़ में गाड़ियां बहती दिख रही है तो कुछ में लोग बारिश के पानी में फंसे दिख रहे हैं। कहीं बारिश के पानी के तेज बहाव में पुल धाराशायी होते दिख रहे हैं तो कहीं सड़कें तालाब बनी दिख रही है।
उत्तराखंड और हिमाचल के 10 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों की प्रमुख नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास आ चुका है। दोनों ही पहाड़ी राज्य बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 11 जुलाई तक उत्तराखंड में और भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, दिल्ली में भी आज बारिश की उम्मीद है। दिल्ली सरकार की ओर से बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि हरियाणा ने यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आज सभी स्कूल बंद
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है। मंगलवार तक यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाने की आशंका है।
भारी बारिश के मद्देनजर नोएडा में जिला प्रशासन ने भी सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। इसी तरह, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी स्कूल बंद रहेंगे। गुरुग्राम में निजी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। कॉर्पोरेट कार्यालयों को घर से काम करने की व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है।
Monsoon Live News And Update…
- उत्तराखंड: कल देहरादून जा रही हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस विकासनगर के पास एक नाले में फंस गई। वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस ने की है।
- उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर जलभराव होने के कारण कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट हुई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग कुछ स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन की ओर से एनएच 9 ऑल वेदर रोड पर सड़क साफ करने का काम जारी है। इस बीच, यात्री भी मार्ग साफ करने के लिए बोल्डर हटा रहे हैं। बारिश के कारण जिले के लोहाघाट की सड़कों पर जलभराव हो गया है।
- मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोपालपुर गांव के पास नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है।
- लगातार भारी बारिश के कारण शहर की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी।
- हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश के काफी नुकसान हुआ है। मंडी से विक्टोरिया ब्रिज, पंचवख्त्र मंदिर और एक अन्य पुल के आसपास के इलाके में बारिश का ज्यादा प्रभाव पड़ा है।
- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
- हिमाचल प्रदेश: देर रात के बचाव अभियान में, NDRF की टीम ने बारिश के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मंडी जिले के नगवैन गांव के पास ब्यास नदी में फंसे 6 लोगों को बचाया।
- जम्मू-कश्मीर: बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई। दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं को भी फिर से शुरू किया गया।
- उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने से मुरादाबाद के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- जबलपुर ks लमेटा घाट के पास गोपालपुर गांव में 4 लोग नर्मदा नदी में फंस गए हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। ड्रोन के माध्यम से उन तक लाइफ जैकेट पहुंचाया गया है। SDRF और NDRF की टीम मौके पर है। नगर पंचायत भेड़ाघाट के सीएमओ विक्रम झारिया ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से उन तक पानी और बिस्किट पहुंचाई गई है। जल्द ही उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा।
पहाड़ी राज्यों समेत भारी बारिश से प्रभावित राज्यों में केंद्र की नजर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहाड़ी राज्यों समेत भारी बारिश से प्रभावित राज्यों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों के संपर्क में हैं। उन्होंने स्थितियों का आकलन करने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क किया।
उत्तर पश्चिम भारत में मानसून अपडेट…
सोमवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 10-12 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम भारत में मानसून का अपडेट…
अगले 3 दिनों तक कोंकण और गोवा के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के घाट क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून का अपडेट…
अगले 5 दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि झारखंड में 10-12 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार से अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है और बिहार में 11-13 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
मध्य भारत में मानसून का अपडेट
अगले 5 दिनों में पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में मानसून का अपडेट…
अगले 5 दिनों में तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines