TrendingBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

जानलेवा बनी हीट वेव, यूपी में 35 और दिल्ली में 21 की हुई मौत, जानें कब मिलेगी राहत?

Heat wave Death and Monsoon Update: उत्तर भारत में हीट वेव का कहर जारी है। इसी बीच हीट वेव को लेकर ताजा आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सरकारी डेटा के अनुसार 1 मार्च से 20 जून तक देशभर में हीट वेव से 143 मौतें हो चुकी हैं।

Heatwave Death and Monsoon Update: देश में मानसून ने कई दिनों पहले ही दस्तक दे दी है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। मगर उत्तर भारत में हीट वेव का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून की बाट जोह रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव से बुरा हाल है। आंकड़ों की मानें तो 1 मार्च से 20 जून के बीच हीट वेव की वजह से देशभर में 143 लोगों की मौत हो गई तो 41,789 लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं।

कहां-कितनी जान गई?

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अनुसार मौत का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। 20 जून को ही हीट स्ट्रोक के कारण 14 लोगों की जान चली गई थी। हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। यूपी में हीट वेव की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 21 लोगों की जान गई है। साथ ही बिहार और राजस्थान में 17-17 लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी दिल्ली में बढ़ते तापमान की वजह से कई और लोगों की जान गई है। दिल्ली में गर्मी से 100 अन्य लोगों की मौत हुई है, जिसमें 40 मौतें सिर्फ दील दयाल उपाध्याय अस्पताल (DDU) में हुई हैं। हालांकि इसका ऑफिशियल कन्फर्मेंशन अभी जारी नहीं किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 18-20 जून के बीच गौतमबुद्ध नगर में कुल 75 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे हैं। सभी की मौत हीट वेव से हुई है। हीट वेव से लगातार हुई मौत के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सभी अधिकारियों को सरकारी अस्पताल का दौरा करके हीट वेव से मरने वाले लोगों के आंकड़े जुटाने के आदेश दिए हैं।

जल्द आएगा मानसून

हालांकि हीट वेव से जल्द ही राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3-4 दिन में मानसून उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकत है। वहीं जून के अंत तक मानसून पूरे देश में छा जाएगा। इस दौरान उत्तर भारत में गरज, चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिलेगी। जिससे हीट वेव खत्म हो जाएगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी।    


Topics:

---विज्ञापन---