पटना: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही इतनी तेज धूप निकलती है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर व अरवल में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पटना, नालंदा, शेखपुरा, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया, जमुई, जहानाबाद, गया, भागलपुर व मुंगेर में लू को लेकर चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटे में लू से 12 लोगों की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में लू से 12 लोगों की मौत हो गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए पटना डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जबतक कोई जरुरी काम न हो घर में ही रहें। सुबह के 10 बजे से शाम के 3 बजे तक खासा ध्यान देने रखने की सलाह दी गई है।
पटना समेत कई राज्यों मे तापमान 40 डिग्री के पार है। लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन और गर्मी का सितम झेलना होगा।
कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट
रेड अलर्ट : भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर
ऑरेंज अलर्ट : पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया
यलो अलर्ट : गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
21 mins agoCJP प्रदर्शन : पुलिस ने गुरुग्राम से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया
32 mins ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
57 mins agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
3 hrs agoLIVE: प्रदर्शन से पहले हिरासत में 150 लोग, जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines