India Heatstroke Deaths : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। लू और हीटवेव ने लोगों को घरों कैद कर रखा है। आम आदमी के साथ चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी मर रहे हैं। पिछले 72 घंटे में हीटस्ट्रोक ने 99 जिंदगियां निगलीं, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या 200 के पार हो गई।
भारत मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक पारा गिरा रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिन में तेज धूप तो रात में बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा में पिछले 72 घंटे के अंदर हीटस्ट्रोक से 99 लोगों की जान चली गई, जहां अबतक 141 मौतें हो चुकी हैं। बिहार के औरंगाबाद में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। इसके साथ अब देशभर में मरने वालों की संख्या 211 हो गई।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के लिए अलर्ट, भीषण गर्मी पड़ने के आसार, UP में पारा 46 पार, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
जानें ओडिशा सरकार ने क्या कहा?
इसे लेकर ओडिशा सरकार ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 45 लोगों की मौतें हुई हैं, जिनमें 26 लोगों ने हीटस्ट्रोक से दम तोड़ा, जबकि 8 मौतों के लिए सनस्ट्रोक के अलावा अन्य कारण हैं। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता लगा रहा है कि अन्य 107 लोगों की मौत हीटवेव से हुई है या फिर कोई और कारण है।
सुंदरगढ़ में सबसे ज्यादा मौतें
ओडिशा का सुंदरगढ़ जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 3 दिनों में संदिग्ध हीटस्ट्रोक से 35 मौतें हुई हैं। इसे लेकर सुंदरगढ़ के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुलकर्णी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि लू लगने से 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। बलांगीर जिले में भी 20 संदिग्ध मौतें हुई हैं, जिनमें से 4 की पुष्टि गर्मी से संबंधित बीमारी के कारण हुई है। बाकी 16 मौतों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Monsoon Latest Update : भीषण गर्मी से UP-बिहार को कब मिलेगी राहत, कितने दिन में पहुंचेगा मानसून, कब-कहां होगी बारिश?
संबलपुर में हीटस्ट्रोक का असर
संबलपुर जिले में मरने वाले लोगों की संख्या 18 है। इसे लेकर संबलपुर के जिलाधिकारी अक्षय सुनील अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लू लगने से 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि 11 मौतों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आईएमडी के अनुसार, बरगढ़, बलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर और कलाहांडी में 5 जून तक लू चलेगी, जबकि राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने तक तटीय जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
3 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
6 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
6 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
9 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
11 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
12 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
14 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
14 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines