दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। बीती शाम प्रदूषण से सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत भी बीमार पड़ गए। सीजेआई सूर्यकांत टहलने के लिए निकले थे। प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली एनसीआर मे बढ रहे प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि हम देखेंगे कि सरकार ने क्या कमेटी बनाई है। हमें रेगुलर मॉनिटरिंग करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को इस मामले पर सुनवाई का फैसला लिया है।
गुरुवार को एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली-NCR में हालात बहुत खराब हैं और यह एक हेल्थ इमरजेंसी है। इस पर CJI सूर्यकांत ने चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी ज्यूडिशियल फोरम के पास कौन सी जादू की छड़ी है जिसे घुमाकर ये समस्या खत्म की जा सकती है? मुझे पता है कि यह दिल्ली NCR के लिए खतरनाक समय है। मुझे बताएं कि हम क्या आदेश दे सकते हैं कि तुरंत साफ हवा मिल सके। हम सब जानते हैं कि प्रॉब्लम क्या है, हमें सभी वजहों को पहचानने की जरूरत है। कोई एक वजह नहीं है।
यह भी पढ़ें: देश में AQI में ये हैं टॉप शहर, दिल्ली फिर बनी सबसे प्रदूषित राजधानी, दक्षिण भारत की हवा साफ
CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसा सोचना एक बड़ी गलती हो सकती है कि सिर्फ एक्सपर्ट और साइंटिस्ट ही इस पर गौर कर सकते हैं। फिर हमें देखना होगा कि हर इलाके में क्या सॉल्यूशन हो सकते हैं। हम देखेंगे कि सरकार ने क्या कमेटी बनाई है। हमें रेगुलर मॉनिटरिंग करनी चाहिए। CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे और देखते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हटाई गई ग्रेप 3 की पाबंदियां, ग्रेप -2 लागू; 50% Work From Home की व्यवस्था भी हुई खत्म
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines