Most Wanted Gangster Arrest: भारत की सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. दोनों ने मिलकर भारत से फरार विदेश में छिपे मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके तहत 2 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को हिरासत में लिया गया है. जॉर्जिया से गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग अरेस्ट हुआ है, वहीं अमेरिका से गैंगस्टर भानू राणा को पकड़ा गया. दोनों को जल्दी ही प्रत्यर्पित करके भारत लाया जाएगा और इनके खिलाफ दर्ज केसों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी.
यह भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डीजीपी के बेटे की डेथ मिस्ट्री, CBI ने दर्ज की पहली FIR; बहन और पत्नी का नाम भी शामिल
कपिल सांगवान उर्फ नंदू का करीबी हैं वेंकटेश
हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ निवासी कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया पुलिस ने गिरफ्तार किया. जॉर्जिया से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है और हरियाणा SP के नेतृत्व में एक विशेष टीम उसे लाने के लिए जॉर्जिया पहुंची हुई है. वेंकटेश गर्ग कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का करीबी और उसके खिलाफ पंजाब-हरियाणा में 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं. 8 नवंबर को वेंकटेश को गिरफ्तार किया गया. वह जॉर्जिया में बैठकर हरियाणा, पंजाब, राजस्था और दिल्ली के युवाओं को विदेशी नौकरियों में भर्ती करने का लालच देकर उनसे क्राइम करवाता था.
यह भी पढ़ें: होमवर्क नहीं करने पर छात्रों के साथ हैवानियत, एक को उल्टा लटकाया तो दूसरे को जड़े थप्पड़; प्रिंसिपल हुई गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है भानू राणा
बता दें कि गैंगस्टर भानू राणा हरियाणा के करनाल जिले का निवासी है और थाईलैंड से प्रत्यर्पित हो चुके विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा का करीबी है. वहीं लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और काला राणा सिंडिकेट का मेंबर है. उसके खिलाफ भारत में 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं. 8 नवंबर को भानू राणा को अमेरिका से गिरफ्तार किया और भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी चल रही है. भानू पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गई गैंगवार कर चुका है. पंजाब में हुए ग्रेनेड अटैक में भी भानू राणा का नाम आया है और उसके खिलाफ केस दर्ज है. भानू भी पैसे-नौकरी का लालच देकर युवाओं से क्राइम करवाता था.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines