MahaKumbh fame Harsha Richhariya gets Mahamandleshwar Offer: महाकुंभ 2025 में रातों रात वायरल हुईं साध्वी हर्षा रिछारिया को भला कौन नहीं जानता? हर्षा की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की लंबी कतार लगी हुई है। इसी बीच हर्षा रिछारिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि महाकुंभ के दौरान हर्षा को महामंडलेश्वर बनने का ऑफर मिला था। हालांकि हर्षा ने यह ऑफर रिजेक्ट कर दिया।
हर्षा ने ठुकराया फिल्मों का ऑफर
हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में हर्षा ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि मॉडल और साध्वी से परे लोग मुझे सनातनी प्रचारक के रूप में जानते हैं। महाकुंभ के दौरान और बाद में भी मुझे फिल्मों के लिए कई ऑफर मिले। मगर मैंने उन सभी ऑफरों को ठुकरा दिया, क्योंकि अभी मेरा मकसद धर्म को आगे बढ़ाना है। मैं ज्यादा से ज्यादा युवाओं को धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रही हूं। भारत की संस्कृति को बचाने के प्रयास में हूं। मेरी अभी पूरी प्लानिंग भी इसी संदर्भ में चल रहीं हैं। मेरा लक्ष्य अलग है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा?
महाकुंभ पर की बात
महाकुंभ के बारे में बात करते हुए हर्षा ने कहा कि वहां मौजूद मोनालिसा और IIT बाबा जैसे अन्य लोकप्रिय लोगों से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। सब महाकुंभ के अलग-अलग क्षेत्र में थे। इतनी भीड़ में कहीं भी निकलना सही नहीं था। संगम नहाकर वापस आना ही किसी बड़ी जंग जीतने से कम नहीं था।
महामंडलेश्वर का मिला ऑफर
ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाने के सवाल पर जब हर्षा से पूछा गया कि क्या उन्हें महामंडलेश्वर बनने का विचार नहीं आया? तो इस पर हर्षा ने कहा कि महाकुंभ के दौरान मुझे महामंडलेश्वर बनने का भी ऑफर आ चुका था। मगर साध्वी बनने के लिए जिस तरह की त्याग और तपस्या करनी पड़ती है, उसके लिए मैं अभी तैयार नहीं हूं।
साध्वी बनने पर क्या बोंली हर्षा?
हर्षा का कहना है कि साध्वी बनने के लिए मैं अभी तैयार नहीं हूं। मैं अपना गृहस्थ जीवन जीते हुए धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हूं। यह कहीं नहीं लिखा है कि धर्म की राह पर चलने के लिए आपको गृहस्थ जीवन त्यागना होगा। मैं अपने परिवार और माता-पिता के साथ रहते हुए अपने लक्ष्य को पाना चाहती हूं।
शादी पर हर्षा ने क्या कहा?
शादी पर बात करते हुए हर्षा का कहना है कि अभी उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। महाकुंभ में जिस तरह से 2 दिनों के अंदर मेरी जिंदगी बदली, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। उससे मुझे पता चला कि अगर भगवान चाहें तो पल में सबकुछ बदल जाता है। उनकी इच्छा के बिना कुछ भी नहीं होता है। इसलिए मेरी किस्मत में जो लिखा होगा वो तो हो कर रहेगा। हां मैंने ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी है तो मैं चाहूंगी कि मेरा जीवनसाथी वहां से न हो। बाकी जो शिव चाहेंगे, उनकी इच्छा सर्वोपरी है।
यह भी पढ़ें- Banking Alert: 9 मार्च को क्रेडिट कार्ड लेनदेन के अलावा कौन सी सेवाएं प्रभावित? जानें कारण
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines