हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gyanvapi Mosque Case: आयोध्या में पुलिस का फ्लैग मार्च, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश:  Gyanvapi Mosque Case में सोमवार को निर्णय आने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी यूपी में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। यहां आयोध्या में देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। उसके आसपास के क्षेत्रों में बॉर्डरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। कानून व्यवस्था तोड़ने के मकसद से कोई शहर में एंट्री न कर सके इसके लिए बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले वाहनों की जांच हो रही है। 

अयोध्या का पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर नाके-चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। भीड़भाड़ वाले बाजरों, प्रमुख सड़कों पर नजर रखी जा रही है। इलाके में कानून व्यवस्था बनी रहे इसलिए पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर गश्त करते दिख रहें हैं। इससे पहले आज दिन में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मां श्रृंगारगौरी-ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष के समर्थन में फैसला आया। कोर्ट ने मामले को सुनवाई योग्य बताया है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। यह आदेश जिला जज एके विश्वेश की एकल पीठ ने दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola