NIA Action Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत की जांच एजेंसी ने सख्त कदम उठाया। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। एजेंसी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज 6 मामलों की जांच की कर रही है और इसके तहत भारत में स्थित उसकी संपत्तियां सीज की गईं।
एनआईए की टीम खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज 6 मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके तहत एनआईए ने एक्शन लेते हुए चंडीगढ़ में पन्नू की 3 संपत्तियां जब्त कर लीं। साथ ही अमृतसर में पन्नू से जुड़ी कुछ जमीनें भी सीज की गई हैं। इस साल 15 अक्टूबर तक जांच एजेंसी ने पन्नू के खिलाफ कुल 66 मामले दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें : गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप झेल रहे विकास यादव के परिजनों ने कही ये बड़ी बात, गांव में है छोटा सा घर
रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी
जांच एजेंसी ने पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया। खालिस्तान आतंकी पन्नू आए दिन सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बोलता रहता है। वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था, इसलिए उसके खिलाफ देशद्रोह का भी मामला चल रहा है। इसी क्रम में एनआईए ने शुक्रवार को उसकी संपत्तियां अटैच कर दीं।
यह भी पढ़ें : ‘भारत की जांच का इंतजार’ खालिस्तानी पन्नू मामले में अमेरिका का बड़ा बयान
NIA ने की बड़ी कार्रवाई
आपको बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा और भारत के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। इसके बाद पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदू नागरिकों को धमकी दी। इसे लेकर भारत सरकार और जांच एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में एनआईए ने पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
22 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
51 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines