Gurmeet Ram Rahim First Video Message: गुरमीत राम रहीम का जेल से बाहर आते ही पहला वीडियो संदेश भी आ गया है। पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर बाबा सिरसा डेरे में पहुंचा और वहां से अपने भक्तों के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने संदेश में कहा कि भक्त अभी डेरे में न आएं। जैसा सेवादार कहते हैं, वैसा ही कीजिए। सेवादारों को पूरा सहयोग कीजिए। साध संगत जी अपनी-अपनी जगह पर रहकर हमें (गुरुजी को) दर्शन दें। बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले 30 दिन की पैरोल दी गई है। आज सुबह वे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए।
8 साल बाद सिरसा डेरे में आया गुरमीत राम रहीम
बता दें कि साल 2017 में सजा होने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल जाने के बाद गुरमीत राम रहीम 11 बार जेल से बाहर आया, लेकिन 8 साल में वह सिरसा डेरे में नहीं आ पाया। क्योंकि इस डेरे में जाने की उसे परमिशन नहीं मिली थी, लेकिन अब 12वीं बार पैरोल मिलने के साथ गुरमीत राम रहीम को सिरसा डेरे में रहने की परमिशन मिली। सूत्रों के अनुसार, गुरमीत राम रहीम को सिरसा डेरे में रहने की इजाजत मिली, लेकिन इस शर्त पर कि वह कोई समागम नहीं करेगा और न ही भक्तों से फिजिकली रूबरू होगा। इसलिए उसने डेरे में पहुंचते ही भक्तों के नाम वीडियो संदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें:बागपत हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल; लड्डू पर्व में गिरा लकड़ी का पैड
कड़ी सुरक्षा में जेल से बाहर आया बाबा
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। हनीप्रीत इंसां बाबा को लेने रोहतक जेल आई थी। वहीं बाबा को कड़ी सुरक्षा के बीच अंधेरे में जेल से निकालकर सिरसा डेरे में ले जाया गया। बाबा के काफिले की 2 गाड़ियां जेल के अंदर थीं, जिनमें से एक में हनीप्रीत थी और दूसरी गुरमीत राम रहीम के लिए थी। जेल से निकलकर 5 और गाड़ियां काफिले में जुड़ गईं। इसके बाद बाबा का 7 गाड़ियों वाला काफिला सिरसा के लिए रवाना हो गया।
यह भी पढ़ें:महाकुंभ में हिंदू पति की 2 मुस्लिम बीवियां वायरल…जानें कैसे हुआ प्यार और शादी?
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
20 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines