GST Effect on handcraft Product: GST से राहत देने के लिए सरकार में 22 सितंबर को GST दरों में कटौती की थी. इसका सबसे ज्यादा असर देश के हस्तशिल्प क्षेत्र में दिखने लगा है. खासतौर पर मूर्तिकला, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की कलाकृतियां और हाथ से बनी चीजें की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. इससे पारंपरिक कारीगरों और छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से बढ़े टैक्स बोझ की वजह से परेशान थे.
केंद्र सरकार द्वारा कई हस्तशिल्प उत्पादों पर GST की दरों में कटौती किए जाने के बाद इस क्षेत्र में कारीगरों को काफी राहत मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, कई हस्तशिल्प उत्पादों पर GST दर 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है.
मूर्तियों और सजावटी वस्तुओं की बिक्री में उछाल
त्योहार के सीजन में इन वस्तुओं की बिक्री लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ी है. इसमें पेंटिंग, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, लकड़ी की नक्काशीदार वस्तुएं और मिट्टी व टेराकोटा से बने रसोई के बर्तन आदि जैसी चीजें भी शामिल हैं. यह कदम न केवल देश के कारीगरों को सहारा दे रहा है, बल्कि सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है.
सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को मिला प्रोत्साहन
इसी तरह, कपास और जूट से बने हैंडबैग पर भी जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। सरकार का लक्ष्य भारत की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना और सदियों पुरानी शिल्प परंपराओं का संरक्षण करना है।
GST कटौती से हस्तशिल्प उद्योग को नई गति मिली है। यह कदम न केवल कारीगरों को आर्थिक सहारा देगा, बल्कि भारत की पारंपरिक कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines