अमर देव पासवान, बर्दवान:
GRP Constable Shot Himself in Howrah to Barddhaman Local Train: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में चलती ट्रेन में जीआरपी कांस्टेबल की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पालसीट स्टेशन के पास हुई। हावड़ा से चलकर बर्दवान जाने वाली लास्ट लोकल की महिला बोगी में यह घटना हुई।
यह ट्रेन रात 11.15 पर चलकर करीब डेढ़ बजे बर्दवान स्टेशन पहुंचती है। अक्सर जब ट्रेन बर्दवान पहुंचती है तो ज्यादातर बोगी खाली हो जाती हैं। इस ट्रेन में अखबार लोड होकर बर्दवान और आसनसोल के लिए भेजा जाता है। ट्रेन की बोगी में दो-चार लोग ही सफर करते हैं। इसी ट्रेन को आगे आसनसोल भेज दिया जाता है। ऐसे में यह ट्रेन जैसे ही बर्दवान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची तो महिला बोगी में दो सीटों के बीच खून से सनी एक जीआरपी जवान की लाश मिली।
पत्नी-बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल
इस जवान की पहचान 44 साल के सुभानकर सदुखान के रूप में हुई है। वह बर्दवान इलाके के एक मकान में किराए पर रहता था। वह बर्दवान में ही तैनात था। सुभानकर की पत्नी के साथ ही उनके घर में 8 साल का बच्चा है।
यह खबर सुनते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी उस वक्त बोगी में कोई नहीं था क्योंकि यदि कोई होता तो किसी न किसी को इसका पता चलता। फिर पुलिस को भी सूचना दी जाती, लेकिन इस बर्दवान पहुंचने के बाद ही पुलिस को लगी। इसी के साथ ट्रेन की बोगी में भी एक गोली लगी है। जो इस रहस्य को उलझा रही है। कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है, पुलिस इस एंगल को लेकर भी जांच में जुट गई है।
पहले भी हो चुकी है चलती ट्रेन में फायरिंग की घटना
वहीं चलती ट्रेन में भी इसी तरह एक गोलीबारी की घटना ने देश को स्तब्ध कर दिया था। जुलाई में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में इसी तरह गोली चलने की एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें एक आरपीएफ के एक जवान चेतन ने महाराष्ट्र के पालघर से चली ट्रेन में अंधाधुन गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में एएसआई समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
'मुझे किडनैप किया गया था', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने जारी किया वीडियो
8 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
32 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
59 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines