Government School: सोनवा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षा के मंदिर को डांस बार बना दिया गया। स्कूल में फूहड़ गानों पर डांसरों के ठुमके लगे और लोगों ने जमकर नोट उड़ाए। यह नजारा किसी क्लब का नहीं, बल्कि एक प्राथमिक विद्यालय का था, जहां शादी समारोह के नाम पर रातभर अश्लीलता नाच हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग की फजीहत हो रही है और अब कार्रवाई की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि आखिर स्कूल में यह सब होने कैसे दिया गया?
स्कूल में अश्लील डांस पार्टी का वीडियो वायरल
सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज प्राथमिक विद्यालय में एक अश्लील डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक शादी समारोह के दौरान का है, जिसमें सरकारी स्कूल को कार्यक्रम स्थल बना दिया गया। रातभर स्कूल परिसर में डांसरों ने फूहड़ गानों पर डांस किया और लोगों ने जमकर नोट उड़ाए। शिक्षा के इस मंदिर में हुए इस अश्लील आयोजन ने स्थानीय लोगों और अभिभावकों को हैरान कर दिया है।
बिना अनुमति हुआ आयोजन, भीड़ हुई बेकाबू
इस कार्यक्रम में न सिर्फ डांसरों ने ठुमके लगाए, बल्कि वहां मौजूद लोग भी अश्लील गानों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी कि आयोजकों को लोगों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि यह पूरा आयोजन बिना किसी अनुमति के किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की जमकर फजीहत हो रही है। स्कूल को मनोरंजन का अड्डा बनाने पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ और इसमें कौन जिम्मेदार है।
शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों को ऐसे आयोजनों के लिए इस्तेमाल करना शिक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाने जैसा है। इस घटना के बाद जिले के अन्य विद्यालयों में भी सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines