Government Apps: डिजिटल युग में ज्यादातर समस्याओं को निपटाने के लिए सरकार कई प्लेटफॉर्म लेकर आई है। इन ऐप्स के जरिए कहीं पर आवेदन करना हो या फिर अपनी ID में किसी तरह का बदलाव करना हो, सभी कामों को घर बैठे किया जा सकता है। सरकार के इन ऐप्स की कभी न कभी आपको भी जरूरत पड़ सकती है। जिसके लिए पहले से ही इनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। आज आपको इन्हीं ऐप्स के इस्तेमाल का तरीका बताएंगे, जिसमें आप आधार, डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट समेत कई जरूरी काम निपटा सकते हैं।
DigiLocker का काम
DigiLocker एक डिजिटल लॉकर है, जिसमें आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रख सकते हैं। इस ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को एक जगह पर रखा जा सकता है। इसकी खास बात है कि इसका इस्तेमाल ऑनलाइन मोड में भी किया जा सकता है।
MyGov ऐप में क्या?
माय गवर्नमेंट ऐप ऐक ऐसा ऐप है, जिसमें सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, माय गवर्नमेंट ऐप में सरकार को अपनी राय भी दी जा सकती है। इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
mAadhaar ऐप का इस्तेमाल
mAadhaar ऐप से आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां ले सकते हैं। जिसके जरिए कार्ड होल्डर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही कार्ड को अपडेट भी किया जा सकता है। इसमें नाम, एड्रेस और नंबर जैसी जानकारियां अपडेट की जा सकती हैं।
UMANG ऐप
यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) ऐप एक सरकारी ऐप है। इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बनाया है। इस ऐप के जरिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की कई सेवाओं की जानकारी मिल जाती है।
mPassport Seva ऐप
अगर आपको पासपोर्ट से जु़ड़ा कोई काम करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए mPassport Seva ऐप में कर सकते हैं। अगर किसी को नया पासपोर्ट बनाना है, तो इसके लिए इस ऐप में अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इस ऐप को Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसमें लॉगिन करने के बाद बहुत ही आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा और आपको अपॉइंटमेंट मिल जाएगी।
mParivahan ऐप
अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं, तो उसके लिए आपके पास mParivahan ऐप होना बहुत जरूरी है। इसमें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, चालान की पेमेंट भी इस ऐप के जरिए की जा सकती है। वहीं, गाड़ी की डिटेल्स को अपडेट करना है, तो उसके लिए भी यह ऐप इस्तेमाल किया जाता है।
BHIM ऐप
यह भी एक सरकारी ऐप है, जिसके जरिए लोग किसी को भी घर बैठे पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा, बिल पैमेंट्स, मोबाइल पोस्टपेड बिल, बिजली बिल, DTH, क्रेडिट कार्ड, FasTag, हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस समेत कई काम मिनटों में घर बैठे निपटाए जा सकते हैं।
होंगे बड़े बदलाव
इसके अलावा, भी सरकार जनता के काम को आसान बनाने के लिए कई ऐप्स ला रही है। डिजिटल भारत के तहत सारे काम काफी आसान हो गए हैं। आने वाले समय में सरकार उन सभी काम के लिए नए ऐप और कार्ड लाने की योजना बना रही है, जिनको करने में अभी कई दिन का समय लगता है। जैसे EPFO को लेकर जून तब बड़े बदलाव की बात कही जा रही है। जून में PF का पैसा निकालने के लिए भी एक कार्ड लॉन्च किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी लोअर बर्थ, खास कोटे का उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
21 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines