Kerala Nurse Death Sentence: यमन में मृत्युदंड की सजा पा चुकी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा वह भारतीय नर्स की पूरी मदद करेगा। यमन नागरिक की हत्या के मामले में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा को राष्ट्रपति रशद अल अलीमी ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार निमिषा को एक महीने के अंदर फांसी की सजा हो सकती है।
मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा हमें निमिषा प्रिया मामले की पूरी जानकारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा प्रिया का परिवार कई विकल्प तलाश कर रहा है, हम उनकी मदद कर रहे हैं। हम उन्हें हर कानूनी मदद मुहैया कराएंगे। निमिषा प्रिया 2017 से यमन की जेल में बंद है। वह नौकरी के लिए यमन गई थी।
भारतीय नर्स पर ये आरोप
निमिषा पर आरोप है कि उसने 2017 में यमन के नागरिक अब्दो माहदी को ओवरडोज देकर मार डाला। जानकारी में सामने आया कि निमिषा का पासपोर्ट माहदी के पास जमा था। ऐसे में उसने पासपोर्ट पाने के लिए माहदी की हत्या कर दी। सुनवाई के दौरान निमिषा ने कोर्ट को बताया कि माहदी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे अपनी पत्नी साबित कर दिया। इसके बाद वह उसे प्रताड़ित करता था।
ये भी पढ़ेंः बिना ट्रस्ट नहीं बनेगा मेमोरियल, मनमोहन सिंह स्मारक के लिए जमीन तलाश रही सरकार
2020 में निमिषा को मिली मौत की सजा
निमिषा फरार नहीं होने पाए इसके लिए माहदी ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया। साल 2020 में कोर्ट ने निमिषा को मौत की सजा सुनाई। अब उसकी सजा को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि अप्रैल में निमिषा की मां पे्रमा कुमारी ने उनसे यमन की जेल में मुलाकात की थी। जेल से लौटीं निमिषा की मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी भावना बयां की थी। इस दौरान उन्होंने भारत और यमन सरकार को धन्यवाद भी दिया। दिसंबर 2023 में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका दायर कर यमन जाने की अनुमति मांगी। ताकि अपनी बेटी की सजा माफ करवा सके।
ये भी पढ़ेंः 12 महीने, 12 प्लेन क्रैश, 434 मौतें…साल 2024 में इन विमान हादसों ने डराया
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
31 mins agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
48 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines