Google News: गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है। इसकी वजह वहां का वर्क कल्चर और मिलने वाला ज्यादा वेतन है। यही वजह है कि कुछ लोग 15-20 साल से वहां टिके हुए हैं। इस बड़ी टेक कंपनी की तारीफ अक्सर होती रहती है। बड़ी संख्या में कर्मचारी गूगल में काम करते हैं। वे वहां काम करने और कार्य संस्कृति पर खुशी जाहिर करते हैं। बहुत कम लोग होंगे जो गूगल में काम करना पसंद नहीं करेंगे। कंपनी की इमेज बहुत पॉजिटिव बताई जाती है।
इस बीच गूगल के एक कर्मचारी ने वहां करीब 18 साल काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उसने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की आलोचना की है। उसने कहा है कि उनमें दूरदर्शी नेतृत्व की कमी है, जिससे कार्य संस्कृति नष्ट हो गई है। कंपनी के वर्क कल्चर पर नाराजगी जताते हुए उसने एक ब्लॉग भी लिखा है।
ये भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: मतदान से पहले अचानक शादियों में क्यों जाने लगे उम्मीदवार? कहीं ये वजह तो नहीं
पहले वहां थे अच्छे लोग-कर्मचारी
पूर्व-Google कर्मचारी इयान हिक्सन ने अपने ब्लॉग में कहा है कि मैंने 2005 में गूगल ज्वाइन किया था। उस समय वहां काम करने वाले लोग सच्चे और अच्छे थे। वह गूगल के शुरुआती आईपीओ से बहुत खुश था, लेकिन अब 18 साल बाद उसने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया। कर्मचारी का आरोप है कि गूगल की संस्कृति खराब हो गई है और वहां पारदर्शिता भी नहीं है।
जानें सुंदर पिचाई का घर बिकने के बारे में-
सुंदर पिचाई को लेकर क्या कहा
बता दें कि 2023 में गूगल ने काफी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। हिक्सन ने गूगल से कर्मचारियों के निकाले जाने का भी जिक्र किया। उसने सीईओ सुंदर पिचाई के नेतृत्व की भी आलोचना की। आलोचना के बावजूद उसने यह भी कहा कि वहां महान लोग भी हैं. जिनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला। बता दें कि गूगल इस साल 25 साल का हो गया है। गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी।
ये भी पढ़ें-क्या आपको मालूम है भगवान के घर के बारे में? मायथोलॉजिस्ट ने बता दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
1 hr ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
3 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
5 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
6 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
7 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
9 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
9 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines