Who Is Goldy Brar Terrorist Under UAPA In Hindi : केंद्र सरकार ने सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार बराड़ प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है जो भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कुख्यात है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर गोल्डी बराड़ साल 2022 में आया था जब उसने प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जानकारी के अनुसार वह फिलहाल कनाडा के ब्रैम्प्टन में रह रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़िए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ किन-किन अपराधों में शामिल रहा है।
गोल्डी बराड़ साल 2017 में स्टूडेंट वीजा पर भारत से कनाडा गया था। उसने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि उसने विदेश से ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग की थी। बता दें कि वह पंजाब के मुक्तसर जिले का मूल निवासी है। बता दें कि बराड़ ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थक है बराड़
गृह मंत्रालय की नोटिफिकेशन में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ को एक क्रॉस बॉर्डर एजेंसी की ओर से समर्थन है। वह कई हत्याओं में शामिल रहा है और कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थक है। इसके साथ ही उसने कई राष्ट्रवादी नेताओं को कॉल करके धमकियां दी हैं और उनसे फिरौती की मांग भी की है।
सीमा पार से करता रहा है हथियार तस्करी
गोल्डी बराड़ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हत्याओं के दावे भी करता रहा है। वह ड्रोन्स के जरिए सीमा पार से हाई ग्रेड हथियारों, एम्युनिशन और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी में भी संलिप्त रहा है। इन हथियारों का इस्तेमाल हत्याएं करने में और शार्पशूटर्स को सप्लाई करने में किया जाता रहा है।
पंजाब में स्थिति बिगाड़ने की साजिशें रचीं
मंत्रालय की नोटिफिकेशन के अनुसार गोल्डी बराड़ और उसके सहयोगी पंजाब में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की लगातार साजिश रचते रहे हैं। इसके लिए वह तोड़फोड़, आतंकी मॉड्यूल खड़े करने, टारगेटेड हत्याएं करने समेत कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं।
फ्रांस भी जारी कर चुका रेड कॉर्नर नोटिस
बराड़ देश ही नहीं विदेश में भी वांटेड है। उसके खिलाफ फ्रांस के इंटरपोल सेक्रेटरिएट जनरल की ओर से 12 दिसंबर 2022 को एक रेड कॉर्नर नोटिस और गैरजमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है। इसके अलावा 15 जून 2022 को बराड़ के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सदस्य है गोल्डी
हथियारों की तस्करी के कई मामलों में केंद्र और राज्य की कई एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की हैं। इनमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला भी शामिल है। उसने साल 2022 में डेरा समर्थक प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। साथ ही वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक प्रमुख सदस्य भी है।
ये भी पढ़ें: UN के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज में जयशंकर का भाषण
ये भी पढ़ें: इस देश की ओर बढ़ रहा दिल्ली से भी 3 गुना बड़ा आइसबर्ग
ये भी पढ़ें: पंजाब के शहीदों को लेकर क्या बोले राज्य के सीएम भगवंत मान
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines