हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold smuggling: बांग्लादेश बॉर्डर से DRI ने पकड़ी सोने की बड़ी खेप, करोड़ों में है कीमत

विज्ञापन
dri gold

Gold smuggling: बांग्लादेश बॉर्डर से DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) को बड़ी सफलता मिली है। यहां से जांच एजेंसी ने 14 करोड़ के सोने के साथ 8 लोगों को दबोचा है। पकड़े गए लोगों ने सोना छिपाने के लिए खास तरह की कमर बेल्ट बनवाई थी। कुछ सोना कार में भी छिपाया गया था।

24.4 किलो सोना जब्त किया गया

डीआरआई के मुताबिक कुल करीब 24.4 किलो सोना जब्त किया गया है। सोना बिस्किट के बाहार का है। डीआरआई के एक अधिकारी ने कहा, “हमने ‘ऑपरेशन ईस्टर्न गेटवे’ नाम से एक ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें सबसे पहले तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा की गई। बांग्लादेश, त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में स्थित सिंडिकेट त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से बांग्लादेश से भारी मात्रा में सोने की तस्करी कर रहा था।

 

तीन स्थानों पर एक साथ हुई छापेमारी 

सूचना के आधार पर डीआरआई की टीमों को भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था ताकि तस्करी सिंडिकेट के तौर-तरीकों का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सिंडिकेट के 8 लोगों की पहचान की गई और तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola