हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोना 40000 तक सस्ता हुआ तो ये होंगे 4 कारण, जानें एक्सपर्ट के हवाले से

सोने का भाव कब गिरेगा? कब सोना सस्ता होगा और लोग अपनों और शादी के लिए गहने बनवा सकेंगे। हालांकि एक्सपर्ट सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा कब होगा और क्यों होगा? आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं…

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से टैरिफ चार्ट जारी किया है, तब से दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। शेयर मार्केट गिर गई है और महंगाई बढ़ती नजर आ रही है। इस बीच सोने के दामों को लेकर भी चर्चा छिड़ी हुई है।

भारत में सोने का दाम 90000 से ज्यादा है और चांदी का भाव भी एक लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन सोने के दाम में आने वाले समय में 38 से 40 फीसदी तक की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है, जिससे सोने का भाव वर्तमान भाव से आधा हो जाएगा।

अमेरिका की रिसर्च फर्म मॉर्निंग स्टार के गोल्ड मार्केट एक्सपर्ट जॉन मिल्स सोने के दाम में गिरावट आने की भविष्यवाणी कर रहे हैं और सोना सस्ता होने की वजह भी वे बता रहे हैं, साथ ही वे यह भी बता रहे हैं कि गिरावट कब आएगी? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Trump Tariff के खौफ के बीच एप्पल का तोहफा, अभी नहीं बढ़ेंगे iPhone के दाम!

इन 2 कारणों से आएगी दाम में गिरावट

जॉन मिल्स के अनुसार, सोने का दाम 1820 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, यानी करीब 38 से 40 फीसदी की गिरावट सोने के दाम में आएगी और अगले महीने ही यह गिरावट आ जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो अगले महीने ही भारत में सोने का भाव 50 से 55000 रुपये तक गिर जाएगा, जिससे लोग सोना खरीद सकेंगे और इन्वेस्ट कर सकेंगे।

विज्ञापन

साल 2025 से साल 2027 तक सोने का औसत भाव 3170 डॉलर प्रति औंस रह सकता है, जबकि पहले 2810 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान था, लेकिन भाव में बदलाव अमेरिका के टैरिफ चार्ट के कारण, शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण, विश्व स्तर पर आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव आने, केंद्रीय बैंकों की नीति और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण हो सकता है। जब-जब फाइनेंशियल मार्केट में सुधार होता है, सोने के दाम गिरते हैं।

यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में नजर आया गोल्ड कार्ड क्या? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

इन कारणों से भी गिरेंगे सोने के दाम

मिल्स के अनुसार, सोने का भाव गिरने का एक कारण सोने का खनन बढ़ना, सप्लाई ज्यादा होना, लेकिन डिमांड कम होना भी रहेगा। सोने का रेट जब ज्यादा होता है तो सोने का खनन ज्यादा हो जाता है और इसकी सप्लाई भी बढ़ जाती है, लेकिन महंगा होने के कारण सोने की डिमांड कम होती है, इसलिए स्टॉक खत्म करने के लिए सोने का दाम गिराना पड़ता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड का प्रोडक्शन 9 प्रतिशत बढ़ गया है, लेकिन सोना महंगा होने के कारण केंद्रीय बैंक सोने की खरीद कम कर सकता है और पहले से स्टॉक सोने को खपाने के लिए रेट कम कर सकता है। इसके अलावा युद्ध भी सोना सस्ता होने का कारण बन सकते हैं। युद्ध के चलते लोग सोना कम खरीदेंगे और स्टॉक खत्म करने को सोना सस्ता करना पड़ेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola