हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

40000 रुपये तक सस्ता हो सकता है सोना! जानें एक्सपर्ट क्यों कर रहे यह दावा?

गोल्ड के रेट आसमान छू रहे हैं, लेकिन राहत भरी खबर सामने आई है। ट्रंप के टैरिफ के चलते सोना सस्ता होने का दावा किया जा रहा है। रेट 40 से 50 हजार रुपये तक गिर सकते हैं। एक्सपर्ट गोल्ड रेट पर बड़ा दावा कर रहे हैं, आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

पत्नी, बेटी या गर्लफ्रेंड के लिए सोना खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके लिए है। सोने के दाम आजकर 90000 रुपये से ज्यादा चल रहे हैं, हालांकि आज 4 अप्रैल को सोना करीब 1700 रुपये सस्ता हुआ है, लेकिन अभी भी दाम काफी ज्यादा है, लेकिन इन बढ़ते दामों से जल्दी ही राहत मिल सकती है। क्योंकि सोने के दाम में 40 से 50 हजार रुपये की गिरावट आने का दावा किया जा रहा है। यह दावा एक्सपर्ट कर रहे हैं। अगले महीने यह गिरावट आने का अनुमान है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव, केंद्रीय बैंकों की नीति और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण गिरावट आ सकती है। फाइनेंशियल मार्केट में सुधार होता है तो भी भी सोने के दाम गिर सकते हैं। ऐसी उम्मीदें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ चार्ट का ऐलान होने के बाद बनी है, क्योंकि ट्रंप के टैरिफ से जहां शेयर बाजार में गिरावट आई, वहीं सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें भी कम हुई हैं।

 

इन 2 कारणों से भी कम होगा सोने का दाम

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी Morningstar के विश्लेषक जॉन मिल्स कहते हैं कि सोने के दाम करीब 38 प्रतिशत ($1,820 प्रति औंस) तक गिर सकते हैं। अगर इतनी गिरावट आई तो सोने का रेट मौजूदा रेट से करीब 55000 रुपये गिर जाएगा। सोने के दाम में गिरावट सोने की बढ़ती सप्लाई और डिमांड में कमी आने से भी होती है।

विज्ञापन

जॉन मिल्स कहते हैं कि जब सोना महंगा होता है तो माइनिंग कंपनियां खदान से ज्यादा सोना निकालने लगती हैं। इससे पुराना और नया सोना मिलाकर स्टॉक बढ़ जाता है। मार्केट में सोने की सप्लाई ज्यादा हो जाती है, जिसे खपाने के लिए रेट कम करना पड़ता है। दूसरी ओर, केंद्रीय बैंक और इन्वेस्टर्स पिछले कई साल से ज्यादा सोना खरीद रहे हैं, जबकि मार्केट में सोना महंगा होने से डिमांड कम है। केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि वे इस साल अपनी गोल्ड होल्डिंग्स घटा सकते हैं। इससे भविष्य में सोने की मांग कम होगी, जिससे स्टॉक सोने को निकालने के लिए सोना सस्ता करना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola