Goa Tourism: अगर आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। गोवा पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए नए नियम और दिशा निर्देश जारी किए हैं। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के यहां आने के बाद विभाग ने उनके प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नए नियमों की घोषणा की है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, आपको किसी विदेशी पर्यटकों के साथ सेल्फी या तस्वीरें क्लिक करने से पहले उनकी अनुमति लेनी होगी।
विभाग की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश का उद्देश्य यात्रियों की गोपनीयता की रक्षा करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और ठगों द्वारा धोखा देने से बचना है। जारी एडवाइजरी के मुताबिक, ‘विदेशी पर्यटकों की अनुमति के बिना सेल्फी और तस्वीरें न लें, खासकर धूप सेंकने या समुद्र में तैरने के दौरान, ताकि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जा सके।’
और पढ़िए –Kal ka Rashifal, 29 January 2023: कल इन 5 राशियों की हर मुराद होगी पूरी
गोवा के पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइंस
एडवाइजरी का एक उद्देश्य पर्यटकों को दुर्घटनाओं से बचाना भी है। साथ ही उन्हें चट्टानों और समुद्री चट्टानों जैसे खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से रोकना भी है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि खुले इलाकों में खाना बनाना प्रतिबंधित है। इस नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है। खाना पकाने का सामान जब्त किया जा सकता है। साथ ही 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे विरासत स्थलों पर किसी भी प्रकार की लिखावट से बचें। ऐसे करने के दौरान पकड़े जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटकों को अवैध प्राइवेट टैक्सियों को किराए पर लेने से बचने की सलाह दी गई है। यात्रियों को पर्यटन विभाग के साथ पंजीकृत होटल/विला या आवास बुक करने की सलाह दी गई है।
खुले में शराब पीना भी पड़ सकता है भारी
खुले क्षेत्रों जैसे समुद्र तटों आदि में शराब का सेवन प्रतिबंधित है और यह एक दंडनीय अपराध है। हालांकि, शराब का सेवन कानूनी रूप से लाइसेंस प्राप्त परिसरों जैसे शैक/रेस्तरां, होटल आदि के अंदर नियमों के मुताबिक किया जा सकता है।
और पढ़िए –
विभाग ने कहा है कि गोवा में भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेश से आने वाले पर्यटकों को निजी वाहन/ निजी कैब/निजी मोटरबाइक किराए पर लेने से बचना चाहिए। खासकर ऐसी गाड़ियां जो परिवहन विभाग के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं।
एडवाइजरी के मुताबिक, पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे पानी के खेल और नदी परिभ्रमण की बुकिंग के लिए अवैध दलालों या एजेंटों से संपर्क करने से बचें। पर्यटकों को ऐसी सेवाओं की बुकिंग करते समय पर्यटन विभाग की ओर से जारी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र पर जोर देना चाहिए और ऐसी सेवाओं को केवल रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों या रजिस्टर्ड ऑनलाइन पोर्टल से ही बुक करना चाहिए।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
42 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
57 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines