Goa Political Crisis Due To Corruption Charges: भ्रष्टाचार को लेकर गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष लगातार प्रमोद सावंत के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है।
अब गोवा विधानसभा के अध्यक्ष ने अपने सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। स्पीकर के आरोप ने विपक्ष को बैठे बिठाए नया मुद्दा दे दिया है। विधानसभा स्पीकर रमेश तवाडकर ने कला सांस्कृतिक मंत्री गोविंद गौड़े पर करप्शन के संगीन आरोप लगाए हैं।
स्पीकर ने मंत्री गौड़े पर क्या आरोप लगाया?
गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तवाडकर ने मंत्री गोविंद गौड़े पर फंड का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार को अंजाम देने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष का कहना है कि मंत्री ने स्पीकर के विधानसभा क्षेत्र में ही कई संगठनों को बरसात के मौसम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए फंड बांटे, लेकिन यह कार्यक्रम कभी हुए ही नहीं।
बताया जा रहा है कि फर्जी कार्यक्रम के लिए लाखों रुपये सरकारी तिजोरी से दिए गए। क्योंकि स्पीकर ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ही यह संगीन आरोप लगाया तो अब इस मुद्दे को विपक्ष विधानसभा में जोर-शोर से उठा सकता है। गोवा के स्पीकर रमेश तवाडकर साउथ गोवा के कैनकॉन से विधायक हैं।
27 लाख आवंटित करने का आरोप
गोवा के कला और संस्कृति मंत्री पर कुल 13 संगठनों को तकरीबन 27 लाख रुपये आवंटित किए जाने का आरोप है। जिस गांव में पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगा है, उस गांव के सरपंच समेत पंचायत सदस्यों ने अपने शिकायत पत्र के साथ संगठनों के नाम, आवंटित रकम की राशि और फर्जी कार्यक्रमों की लिस्ट भी सौंपी है।
विपक्ष के निशाने पर गोवा सरकार
वहीं अब इस मुद्दे को लेकर विपक्ष प्रमोद सरकार पर हमलावर हो गया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के महासचिव दुर्गादास कामत ने कहा कि स्पीकर सत्ताधारी दल (भजपा) से हैं और उनका अपने ही विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाना CM सावंत के लिए बड़ी शर्मिंदगी है।
विधानसभा अध्यक्ष, जो सत्तारूढ़ भाजपा से हैं, उन्होंने कला और संस्कृति मंत्री गौड़े के खिलाफ धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। यह स्पष्ट रूप से सावंत सरकार और उनके मंत्रियों को बेनकाब करता है। हम मांग करते हैं कि गोवा के लोगों को न्याय मिलना चाहिए और उचित जांच होनी चाहिए।
आरोपों की हो सकती है जांच
विधानसभा अध्यक्ष के आरोपों के बाद आर्ट एंड कल्चर मिनिस्टर की मुश्किलें बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मंत्री के खिलाफ गोवा सरकार अनुशासननात्मक कार्यवाई करने के मूड में है। कहा जा रहा है कि CM प्रमोद सावंत ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस मुद्दे को लेकर बात की है। प्रमोद सावंत जांच के आदेश भी दे सकते हैं।
कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा
मामला सामने आने के बाद गोवा में कांग्रेस के नेता अमित पाटकर ने CM सावंत से स्पष्टीकरण के साथ-साथ मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। पाटकर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने ही मंत्री के खिलाफ आरोप लगाना बहुत गंभीर है। यह मूल रूप से हमारे आरोपों का प्रमाण पत्र है कि प्रमोद सावंत सरकार और उनके मंत्री भ्रष्ट हैं।
कांग्रेस का कहना है कि यह मंत्री कला अकादमी के नवीनीकरण के घोटाले में शामिल थे। अब यह ताजा आरोप केवल एक भाजपा विधायक नहीं, बल्कि सदन के अध्यक्ष ने लगाए हैं। ऐसे में मंत्री गौड़े को अब इस्तीफा देना चाहिए और CM सावंत को इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण देना चाहिए।
आप ने भी सावंत सरकार को घेरा
आप आदमी पार्टी के गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने कहा कि हम बार-बार कहे जा रहे हैं कि गोवा में प्रमोद सावंत के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, वह एक भ्रष्ट सरकार है। कला सांस्कृतिक मंत्रालय और मंत्री ने ऐसे कार्यक्रम के लिए पैसे बांटे, जो कभी हुआ ही नहीं है और न ही वहां के विधायक जो स्पीकर हैं, उन्हें इसकी भनक है। इस पूरे फंड आवंटन पर मंत्री की भूमिका की जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
27 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines