गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की आग अभी ठीक से बुझ भी नहीं पाई थी कि क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पहली फुरसत में थाईलैंड भाग गए. उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में मौजूद नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद लूथरा बंधुओं के खिलाफ 7 दिसंबर को लुक आउट नोटिस जारी किया गया. अब सीबीआई के इंटरपोल ने थाईलैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर दोनों भाईयों के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है. इंटरपोल ने लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया है. इंटरपोल ने थाईलैंड पुलिस से कहा है कि वो लूथरा बंधुओं को जल्द से जल्द हिरासत में लें और इसकी जानकारी गोवा पुलिस को दें.
क्या है ब्लू कॉर्नर नोटिस?
ब्लू कॉर्नर नोटिस का मकसद किसी अपराधी की पहचान, लोकेशन और एक्टिविटीज के बारे में जानकारी इकट्ठा करवाना होता है. इंटरपोल अपने सदस्य देशों से ऐसे नोटिस से आंतरिक जानकारी मांगते हैं. इसमें उस देश का इंटरपोल और बाकी एजेंसियां मदद करती हैं.
यह भी पढ़ें: IndiGo की कैंसिल फ्लाइट पर लगाम लगाने की तैयारी, DGCA का बड़ा फैसला- उड़ानों में 10% की कटौती
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?
गोवा पुलिस ने 8 दिसंबर को भरत कोहली नाम के एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वो सौरभ लूथरा की कार भी ड्राइव करता था. सूत्रों की मानें तो सौरभ लूथरा ने गोवा में भरत के नाम पर भी कुछ क्लब के लाइसेंस लिए थे. गोवा पुलिस अजय गुप्ता नाम के एक और कारोबारी की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि अजय गुप्ता लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर हैं.इसके पहले गोवा पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर शामिल हैं. लूथरा बंधुओं का पहले डिफेंस कॉलोनी में भी एक बार था जो छह महीने पहले बंद हो गया।
कैसे चमकी थी लूथरा ब्रदर्स की किस्मत?
सौरभ लूथरा की सोशल मीडिया प्रोफाइल से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. सौरभ लूथरा Romeo Lane, Birch and Mama’s Buoi का चेयरमैन है. सौरभ लूथरा ने इंजीनियरिंग छोड़कर हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में अपनी किस्मत आजमाई. सौरभ लूथरा ने 2016 में रोमियो लेन नाइटक्लब शुरू किया था. इसके बाद उनका बिजनेस बढ़ता गया. लूथरा बंधुओं के देश के 22 बड़े शहरों में 4 और रेस्टॉरेंट बार हैं.
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
8 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
32 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
34 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines