Goa fire killed 25 people list come out: गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में लगी आग में मरने वाले 25 लोगों की लिस्ट सामने आ गई है. मरने वालों में चार लोग नेपाल के रहने वाले थे, इसके अलावा दिल्ली के चार, उत्तराखंड के पांच लोग शामिल थे. इस लिस्ट में उत्तरप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल और दार्जलिंग के लोगों के भी नाम हैं. उत्तरप्रदेश के दो लोग हैं, झारखंड के तीन, महाराष्ट्र के दो, असम के दो, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल और दार्जलिंग का एक-एक लोग शामिल है. इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से शुरुआती जानकारी मिलने के बाद संपर्क किया है.
उत्तराखंड के सीएम ने गोवा के सीएम से क्या कहा?
उत्तरी गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के मृतकों में उत्तराखंड के पांच लोगों के शामिल होने का इनपुट मिलते ही उत्तराखंड के सीएम धामी ने तुरंत संज्ञान लिया. उत्तराखंड के सीएमओ ने आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम धामी ने स्थिति का विस्तृत आकलन करने के लिए गोवा में अपने समकक्ष से फ़ोन पर बात की. उन्होंने गोवा सरकार से अनुरोध किया कि यदि प्रभावित व्यक्तियों में से किसी की पहचान उत्तराखंड के निवासी के रूप में होती है तो वह उनके परिवारों से तुरंत संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने सहित सभी आवश्यक सहायता प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाए.
गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने धामी को दिया आश्वासन
उत्तराखंड के सीएमओ के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने धामी को आश्वासन दिया कि सभी पीड़ितों को पूरी प्रशासनिक सहायता और घायलों को उचित ट्रीटमेंट मिल रहा है. सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड सरकार ने घटनाक्रम पर नज़र रखने के लिए एक इंटरनल सिस्टम बनाया है. इस बीच, गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने इस घटना से जुड़े चार लोगों की गिरफ़्तारी की पुष्टि की और पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
36 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines