हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली तक पहुंची गोवा अग्निकांड की आंच, पुलिस ने की 5वीं गिरफ्तारी, संभालता था नाइट क्लब का काम

Goa Night Club Tragedy: गोवा में शनिवार रात नाइट क्लब में हुए अग्निकांड की जांच की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है. मामले में गोवा पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और 5वीं गिरफ्तारी दिल्ली से हुई. गोवा पुलिस ने दिल्ली से उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मालिकों की तरफ से नाइट बार का कामकाज संभालता था.

विज्ञापन
नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई है.

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है. गोवा पुलिस ने दिल्ली से मामले में 5वीं गिरफ्तारी की है. अग्निकांड के आरोपियों की तलाश के लिए गोवा सरकार ने पुलिस विभाग की एक टीम दिल्ली भेजी थी, जिसने भरत कोहली, पुत्र करण सिंह कोहली निवासी पंजाबी बस्ती सब्जी मंडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है.

भरत मालिकों की तरफ से नाइट क्लब और रेस्टोरेंट का काम-काज संभालता था. पुलिस ने रेस्टोरेंट और नाइट क्लब के लिए लाइसेंस और परमिट देने वाले सरकारी अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, ताकि यह पता चले कि कहीं नियमों का उल्लंघन या लापरवाही तो नहीं हुई. आज ही इन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.

25 मौतों के बाद जागा गोवा SDMA; 7 दिनों में सुरक्षा ऑडिट के निर्देश, नाइट क्लबों-रेस्तरां के लिए ए़डवाइजरी जारी

विज्ञापन

मालिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

बता दें कि गोवा पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों नाइट क्लब के मालिकों गौरव लूथरा और सौरव लूथरा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. क्योंकि गोवा पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्लब के मालिक सौरव और गौरव लूथरा के देश से बाहर भागने की आशंका है. दोनों के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट भी जारी किया गया है.

गोवा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में नाइट क्लब के चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया, गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को भी पकड़ा है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मामले की जांच मजिस्ट्रेट को सौंपी हैं, जो अपनी रिपोर्ट एक हफ्ते में देंगे.

विज्ञापन

गोवा नाइट क्लब में हुए हादसे के 25 मृतकों की लिस्ट आई सामने, किस राज्य के कितने लोग?

3 बड़े अधिकारी भी किए गए हैं सस्पेंड

बता दें कि मामले में कार्रवाई करते हुए गोवा सरकार ने उन 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जिन्होंने नाइट कल्ब के लिए जमीन का रजिस्ट्रेशन कराया. नाइट क्ल्ब की परमिशन और लाइसेंस दिया. पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सदस्य सचिव रहीं डॉ. शमिला मोंटेइरो, ग्राम पंचायत अरपोरा-नागोआ के सचिव रहे रघुवीर बागकर पर सरकार की गाज गिरी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola