गोवा नाइट क्लब हादसा मामले में 3 बड़े अधिकारियों पर गाज गिर गई है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तीनों बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इन्होंने साल 2023 में नाइट क्लब खोलने के लिए परमिशन देने और औपचारिकताएं पूरी करने में भूमिका निभाई थी. सस्पेंड किए गए अधिकारियों में पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सदस्य सचिव रहीं डॉ. शमिला मोंटेइरो, ग्राम पंचायत अरपोरा-नागोआ के सचिव रहे रघुवीर बागकर शामिल हैं.
अग्निकांड में 25 लोगों ने गंवाई है जान
बता दें कि शनिवार रात को गोव के मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में भीषण अग्निकांड हुआ. यह नाइट क्लब एंड रेस्टोरेंट राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में है. पहले सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने की खबर आई, लेकिन जांच के बाद पता चला कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई. ज्यादातर मृतकों की जान दम घुटने से गई. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुद हादसे की वजह का खुलासा किया.
मालिकों पर FIR और 4 लोग गिरफ्तार
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज की है. मालिकों का नाम गौरव लूथरा और सौरव लूथरा है. नाइट क्लब के चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया, गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मामले की जांच मजिस्ट्रेट कर रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट एक हफ्ते में आएगी. उसके बाद मामले में और एक्शन लिए जाएंगे.
इन राज्यों के निवासी थे हादसे के मृतक
गोवा के अरपोरा नाइट क्लब हादसे के सभी 25 मृतक अलग-अलग राज्यों के थे और इनमें 4 मृतक पड़ोसी देश नेपाल के भी थे, जो टूरिस्ट थे. 4 मृतक दिल्ली, 5 उत्तराखंड, 2 उत्तर प्रदेश, 3 झारखंड, 2 महाराष्ट्र, 2 असम के थे. वहीं कर्नाटक, वेस्ट बंगाल एवं दार्जलिंग का एक-एक व्यक्ति मृतकों में शामिला था. गोवा और केंद्र सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा के सभी अवैध नाइट बार के लाइसेंस चेक किए जाएंगे.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines