गोवा के एक नाइट क्लब में बीते दिनों हुए भयानक अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस मामले अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन इससे पहले ही नाइट क्लब के मालिक के घर तक पुलिस पहुंचती, वो पहले ही भारत छोड़कर विदेश भाग गया. जी हां, हाल ही में गोवा के रोमियो लेन अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ और गोरव लुथरा, हादसे के पांच घंटे बाद ही देश छोड़ दिया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी मुंबई से इंडिगों की फ्लाइट से थाइलैंड के फुकेट पहुंचे हैं.
कैसे और कब भागे विदेश?
(ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन) Bureau of Immigration से जानकारी मिली कि दोनों मालिक आग लगने के तुरंत बाद 7 दिसंबर को सुबह 05.30 बजे 6E 1073 फ्लाइट लवकर फुकेट निकल गए थे. गोवा पुलिस ने रेस्टोरेंट बार मालिक गौरव और सौरभ लूथरा के दिल्ली के घर टीम भेजी लेकिन वो घर पर नहीं मिले. इनके घर पर गोवा पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है, 7 दिसंबर को दोनों के खिलाफ एलओसी जारी कर दी गई थी गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर ताकि दोनों देश छोड़कर न भाग सके लेकिन दोनों पहले ही फरार हो चुके है.
यह भी पढ़ें: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने निकाला, वरिष्ठ नेताओं पर लगाया था पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप
दिल्ली से मैनेजर गिरफ्तार
इससे जांच में शामिल न होना इनकी इंटेंशन को दर्शाता है. गोवा पुलिस ने सीबीआई की मदद से इंटरपोल के जरिए इनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए कोशिश शुरू कर दी है. आज गोवा पुलिस ने इनके एक मैनेजर को भरत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर बॉडी घरवालों को हैंडओवर कर दिया है. पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि गोवा पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए इंटरपोल की मदद ले रही है. इसके लिए सीबीआई टीम के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए कदम उठाए गए हैं.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
7 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines