हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गोवा में New Year का जश्न मनाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर

Goa New Year celebration party 2024: गोवा में जो लोग नए साल 2024 का जश्न मनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए बुरी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

New Year 2024 celebration in Goa: गोवा में नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का कहना है कि अगर लोग नहीं चाहते तो 31 दिसंबर को कोई ‘सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल’ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सियोलिम निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक डेलिलाह लोबो ने उनसे 31 दिसंबर को ‘सनबर्न फेस्टिवल’ की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है।

क्या है वजह ?

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कहा, अगर लोग यह नहीं चाहते हैं कि ‘सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल’ नहीं हो तो यह कैसे हो सकता है। बता दें कि लोबो ने प्रमोद सावंत से 31 दिसंबर को ‘सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल’ की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया था, जिसमें कहा गया था कि इससे स्थानीय होटल पर दवाब पड़ेगा और ट्रैफिक जाम लोगों को आधी रात के ग्रुप इवेंट में जाने से रोक देगा।

यह भी पढ़ें- कौन है भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी साजिद मीर, जिसे पाकिस्तान की जेल में दिया गया जहर

चार दिनों के लिए होगा कॉन्सर्ट

डेलिलाह लोबो के निर्वाचन क्षेत्र में हार साल ‘सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल’ होता है, उन्होंने कहा कि आयोजकों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उल्लेख किया है कि इस साल वे इसे तीन के बजाय चार दिनों के लिए आयोजित कर रहे हैं। यह कॉन्सर्ट 28 से 31 दिसंबर तक नार्थ गोवा के तटीय इलाके में होने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर ‘सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल’ रात करीब 10 बजे बंद हो जाता है, इससे ट्रैफिक जाम हो जाएगा और पर्यटक स्थानीय होटलों तक ​​नहीं पहुंच पाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें