Goa: गोवा के एक होटल में बारटेंडर के रूप में काम करने वाले शख्स को नीदरलैंड की महिला पर्यटक पर हमला के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान देहरादून निवासी अभिषेक वर्मा (27) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वालसन ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना मंद्रेम के विग्वम रिजॉर्ट में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई। महिला पर्यटक ने अपनी शिकायत में कहा है कि 25 से 30 साल का एक अज्ञात व्यक्ति उसके होटल वाले कमरे में जबरन घुसा।
महिला पर्यटक ने कहा कि बदमाश ने उसे गलत नीयत से पकड़ने की कोशिश की और जब वह चिल्लाने लगी तो उसे धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर एक स्थानीय व्यक्ति उसे बचाने आया तो हमलावर भाग गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर चाकू लेकर लौटा।
चाकू मारकर महिला पर्यटक को किया घायल
शिकायत में कहा गया है कि दोबारा चाकू लेकर पहुंचे आरोपी ने महिला और उसे बचाने पहुंचे शख्स पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और फिर वहां से भाग गया। महिला पर्यटक की शिकायत के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पेरनेम पुलिस ने जांच के दौरान अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
48 mins ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
58 mins ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
3 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
4 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
5 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
6 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
6 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
13 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
15 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines