Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा के मशहूर नाइट क्लब में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है. देररात नाइट क्लब में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और भयंकर आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौके पर मौत हो गई. नाइट क्लब का किचन स्टाफ हादसे का शिकार हुआ है और मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं मामले में अब गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
पिछले साल ही खुला था नाइट क्लब
हादसा गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में हुआ है. साल 2024 में ही यह नाइट क्लब खुला था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसास्थल का जायजा लिया और खुद रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट से पूछताछ की. पुलिस से हादसे की जानकारी लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए. लोगों ने बताया कि किचन में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर फट गया और आग लग गई.
प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
गोवा हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की गई है, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक जताया. उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि गोवा में हुए हादसे के बारे में जानकर मन दुखी हुआ. जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
जोरदार धमाके के बाद भड़की आग
लोगों ने बताया कि आग जोरदार धमाके के साथ लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया था. धमाका होते ही लोग नाइट क्लब से बाहर निकल आए थे. पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया. जानकी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई. गोवा पुलिस प्रमुख DGP आलोक कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की.
ग्राउंड फ्लोर पर ही था किचन
DGP आलोक कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर हुआ. आग बुझा ली गई है और सभी 25 शव बरामद कर लिए गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसा नाइट क्लब के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन में हुआ. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विधायक माइकल लोबो हादसास्थल का दौरा करने आए थे. मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. 3 की मौत जलन से और बाकी की दम घुटने से हुई है.
बरती जा रही थी लापरवाही
विधायक लोबो ने बताया कि हादसे में कोई टूरिस्ट घायल नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं. नाइट क्लब में सेफ्टी रूल्स और स्टैंडर्ड का पालन हो रहा था या नहीं, इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइट क्लब में लापरवाही बरती जा रही थी. सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने की पुष्टि हुई तो क्लब के मालिकों, मैनेजमेंट और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
19 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
39 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines