हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोवा के नाइट क्लब में नहीं फटा सिलेंडर? इस गलती ने ले ली 23 लोगों की जान

गोवा में देर रात हुआ भीषण हादसा अब सवालों में आ गया है। पहले सिलेंडर फटने से आग लगने की चर्चा थी लेकिन अब प्रारंभिक जानकारी के बाद सिलेंडर से आग लगने की बात किनारे होने लगी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
goa cylinder blast

देश के फेसम टूरिस्ट स्पॉट गोवा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। उत्तर जिले के अर्पोरा क्षेत्र में Birch by Romeo Lane में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती दौर में आग की वजह सिलेंडर फटना बताया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने इससे इंकार कर दिया। अब सवाल यही बना हुआ कि ये हादसा आखिर हुआ कैसे? गोवा पब और नाइट क्लब का हब है। ऐसे में क्या क्या ऐसी लापरवाही हो सकती हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 पर्यटक और 19 नाइटक्लब स्टाफ सदस्य शामिल हैं, जिससे इस हादसे की गंभीरता और भीतर फंसे कर्मचारियों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि शुरुआत में इस आग का कारण गैस सिलिंडर ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन आसपास के स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कोई जोरदार धमाका नहीं सुना। ऐसे में ये मामला और संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें: कैब ड्राइवर की लापरवाही दिल्ली के डॉ. अवनीश के लिए बनी जीवनदान, गोवा में Birch क्लब में जाने की थी तैयारी

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के बयान के बाद जांच एजेंसियां अब अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही हैं, जिनमें पटाखों या सेलिब्रेशन के लिए रखे गए रसायनों से आग भड़कने की आशंका शामिल है। हालांकि कुछ अधिकारियों का यह भी कहना है कि आग का फैलाव एलपीजी सिलिंडर विस्फोट जैसी स्थितियों जैसा प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गोवा के मशहूर नाइट क्लब में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन

गोवा में हुए इस हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया। साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने X हैंडल पर लिखा कि गोवा में हुए हादसे के बारे में जानकर मन दुखी हुआ। जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola