Bengaluru CEO Suchana Seth Why Killed Son: बेंगलुरु की AI कंपनी की CEO सूचना सेठ ने अपने ही 4 साल के बेटे को मार दिया। वह उसे गोवा ले गई। वहां होटल के कमरे में उसकी हत्या कर दी और लाश को बैग में डालकर ले गई, लेकिन कर्नाटक में वह पुलिस के हाथ लग गई, क्योंकि पुलिस उसे तलाश रही थी। होटल मैनेजमेंट ने उसे बेटे के साथ चैकइन करते देखा था, लेकिन चैक आउट करते समय उसके साथ बेटा नहीं था। शक होने पर होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस पूछताछ में सूचना सेठ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और यह भी बताया कि आखिर उसने अपने जिगर के टुकड़े को अपने ही हाथों से क्यों मार दिया? वहीं हत्या की वजह जानकर पुलिस वालों को भी काफी शॉक लगा।
पति के कारण बेटे को लगा दिया ठिकाने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूचना सेठ ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या की, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि बेटा अपने पिता से मिले। उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। केस कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन पति ने बेटे से मिलने की इच्छा जाहिर की तो कोर्ट ने उसे परमिशन दे दी। हालांकि उसने विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने उसकी बात नहीं सुनी, जबकि उसे कतई मंजूर नहीं था कि बेटा अपने पिता से मिले। इसलिए वह उसे अपने साथ गोवा ले गई। उसने चैकआउट करने से एक दिन पहले शनिवार रात को ही बेटे को मार दिया था। रविवार को वह टैक्सी में बेंगलुरु आने के लिए निकली थी, लेकिन होटल स्टाफ ने उसका खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने कर्नाटक पुलिस को अलर्ट किया और पुलिस ने लाश रिकवर कर उसे पकड़ लिया।
शादी के 9 साल बाद हुआ था बेटा
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के ऐमंगला पुलिस स्टेशन में रखने के बाद पुलिस ने सूचना को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस के हवाले कर दिया है। गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने बताया कि सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी। 9 साल बाद उसका बेटा हुआ, लेकिन 2020 में पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते मामला कोर्ट कोर्ट पहुंचा और दोनों का तलाक हो गया। पिता ने बेटे से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन केस विचाराधीन था। सूचना सेठ द माइंडफुल AI लैब की संस्थापक है। सूचना ने 2 साल तक बर्कमैन क्लेन सेंटर में एक सहयोगी के रूप में काम किया। बोस्टन, मैसाचुसेट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिस्पॉन्सिबल मशीन लर्निंग के रूल्स एंड रेगुलेशन्स बनाने में सरकार को सहयोग भी किया।
यह भी पढ़ें: ‘हां, उसने ही गोली मारी’; Divya Pahuja Murder केस में बड़ा खुलासा, मेघा तक कैसे पहुंची पुलिस?
झूठ बोला कि बेटे को दोस्त के पास छोड़ा
इंस्पेक्टर परेश नाइक ने बताया कि होटल स्टाफ ने जब अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को मामला बताया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के कमरा नंबर 404 में खून के धब्बे मिले। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि सूचना ने बेंगलुरु जाने के लिए टैक्सी मंगवाई थी। टैक्सी के नंबर को ट्रेस करके पुलिस ने ड्राइवर को कॉल किया और उसे सूचना के बारे में बताया। बातों-बातों में ड्राइवर ने उससे बेटे के बारे में पूछ लिया तो उसने बताया कि बेटे को दोस्त के पास छोड़ दिया है, लेकिन पुलिस जांच में यह बात झूठी निकली। टैक्सी ड्राइवर ने कोंकणी में बात करते हुए कई जानकारियां दी तो उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में टैक्सी लेकर आने को कहा। वह टैक्सी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ऐमंगला पुलिस स्टेशन ले गया, जहां सूचना को हिरासत में लेकर बच्चे की लाश रिकवर की गई।
(sapns2)
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines