Goa Cash For Job Scam Politics : गोवा में कैश पर फॉर जॉब का आरोप लगाकर विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी पर हमलावर है। विपक्ष के नेता और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई का आरोप है कि दक्षिण गोवा के जिला अधिकारी कार्यालय में 92 रिक्त क्लर्क पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने न्यायिक जांच की मांग की। विपक्ष के आरोपों पर राज्य सरकार में राजस्व मंत्री बाबुश मोन्सेरात ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर पैसे मांगने का सबूत है तो पेश करें, सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
आरोपों के मुताबिक, राजस्व मंत्रालय के तहत दक्षिण गोवा के जिला अधिकारी कार्यालय में LDC पोस्ट के लिए अक्टूबर 2023 में परीक्षा ली गई थी। फरवरी 2024 में योग्य उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट भी लिया गया था, जिसका रिजल्ट 7 महीने बाद जारी किया गया। सरदेसाई का आरोप है कि रिजल्ट के बाद कुछ योग्य उम्मीदवारों से पैसे की मांग की जा रही है। ऐसे में इस परीक्षा को रद्द कर इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : गोवा में इस बिल को लेकर क्यों मचा है विवाद? जानें विधेयक का क्या पड़ेगा असर
मंत्री का पलटवार- सबूत करें पेश
राजस्व मंत्री बाबुश मोनसेरात ने कहा कि वे भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं करते हैं। भर्ती की प्रक्रिया आयोग के माध्यम से की जाती है। किसी ने ऐसे पैसे लिए हैं तो सबूत पेश करें। अगर किसी ने पैसा लिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी उन पर सत्ता में रहते हुए, यहां तक कि मंत्री रहते हुए इस तरह के पैसे लेने का आरोप लगा था।
यह भी पढ़ें : ‘यहां हर जगह उपलब्ध हैं ड्रग्स’, मंत्री के विवादित बयान पर CM ने दी ये सफाई
मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भी मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
कुछ दिन पहले गोवा सरकार में राजस्व मंत्री बाबुश मोनसेरात के खिलाफ पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भी मोर्चा खोला था। पर्रिकर ने सीएम प्रमोद सावंत से मंत्री पर लगे आरोपों की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बाबुश जैसे लोगों की वजह से भाजपा पर दाग लग रहे हैं। अगर सीएम उनके खिलाफ कोई जांच शुरू करते हैं तो लोगों में अच्छा संदेश जाएगा।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines