Goa Blast: गोवा के मापुसा इलाके में सोमवार तड़के तेज धमाका हुआ। धमाके की घटना मापुसा के हिल टॉप बार एंड रेस्टोरेंट के पास हुआ। धमाके के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। करीब 40 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। धमाके के बाद स्थानीय लोग विशेष फोरेंसिक टीम से विस्फोट की जांच की मांग कर रहे हैं।
और पढ़िए –दिल्ली: पश्चिम विहार इलाके की दीवारों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पुलिस ने हटवाए
50 मीटर के दायरे में महसूस हुआ धमाके का असर
बताया जा रहा है कि विस्फोट का प्रभाव इतना तेज था कि बार और रेस्तरां के साथ-साथ लगभग 7 अपार्टमेंट और आसपास के एक बंगले के साथ-साथ 3 खड़ी कारों और 3 दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। अपार्टमेंट की दीवारों में दरारें आ गई हैं जबकि बंगले और आसपास के अपार्टमेंट के शीशे टूट गए हैं। धमाके का असर करीब 50 मीटर के दायरे में महसूस किया गया।
और पढ़िए –Telugu Actor Suicide: तेलुगु एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री
सिलेंडर फटने की आशंका से इनकार
घटना आज सुबह करीब 6.30 बजे की है। सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बार एंड रेस्टोरेंट के एक छोटे से हिस्से को जलता हुआ पाया। शुरुआत में सिलेंडर फटने का संदेह था, लेकिन फायर फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि बार और रेस्तरां के अंदर दोनों सिलेंडर सुरक्षित पाए गए। उन्होंने आगे बताया कि फ्रिज और 2 कोल्ड स्टोरेज भी ठीक थे।
बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक ने की जांच की मांग
हिल टॉप बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक ने घटना की जांच की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि इलाके में बार और रेस्तरां चलाने के लिए कुछ स्थानीय लोग उनके खिलाफ थे।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines