CM Pramod Sawant: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा राज्य में पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं आई है। राज्य के बारे में गलत संदेश भेजने पर इंफ्लुएंसर्स की आलोचना करते हुए सीएम सावंत ने कहा राज्य के सभी होटल और बीच भरे हुए हैं, उन्होंने इंफ्लुएंसर्स से इन जगहों पर जाने को कहा है।
बता दें कि कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स कुछ दिन पहले सुनसान समुद्री तटों, भोजनालय और सड़कों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि पर्यटक गोवा नहीं जा रहे हैं, क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। दावों का खंडन करते हुए सीएम सावंत ने कहा मैं पूरे देश से आए लोगों का गोवा में स्वागत करता हूं। दिसंबर का महीना गोवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमेशा की तरह अंतराष्ट्रीय त्योहारों से लेकर क्रिसमस और 31 दिसंबर तक अलग-अलग त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं।
गोवा के बारे में गलत मैसेज दे रहे
गोवा में नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने पर्यटकों से गुलजार होते हैं। यहां के सभी होटल फुल हैं। कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स कह रहे हैं कि पर्यटक गोवा नहीं आ रहे हैं और दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। वे गलत काम कर रहे हैं, वे लोगों को गोवा के बारे में गलत मैसेज दे रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें एक बार हमारे बीचों पर घूमना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः भारी बर्फबारी, सड़कें-हाईवे-स्कूल बंद और…जानें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के कैसे हैं हालात?
ऐसे लोगों को बेनकाब करेंगे
इस बीच गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने गुरुवार को पैसे लेकर इंफ्लुएंसर्स पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया। खाउंटे ने मीडिया से बातचीत करते हुए पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। कोई पर्यटक नहीं हैं, वे थाईलैंड या कहीं और चले गए हैं। ये गलत मैसेज हमारे बारे में फैलाया जा रहा है। सरकार जल्द ही ऐसे लोगों को बेनकाब करेगी।
इंडिया टुडे में छपी ओहेराल्डो की रिपोर्ट के अनुसार गोवा आने वाले पर्यटकों की संख्या 2015 में 5.2 मिलियन से बढ़कर 2023 में 8.5 मिलियन से अधिक हो गई है। 2019 में गोवा में लगभग 9.4 लाख विदेशी पर्यटक आए।
ये भी पढ़ेंःFog Effect: नॉर्थ इंडिया में घने कोहरे के कारण ट्रेन-फ्लाइट लेट, लिस्ट देखकर घर से निकलें
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
41 mins agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
1 hr agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
4 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
7 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines