CPI (M) leaders remark on hijab: केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक नेता की टिप्पणी पर विवाद हो गया है। माकपा नेता ने मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर बयान दिया था। जो विवादों में फंस गया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बयान पर पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी के खिलाफ कई धार्मिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने मोर्चा खोल दिया है।
माकपा नेता के अनिल कुमार ने कहा था कि उनकी पार्टी के असर की वजह से मुस्लिम बहुल मलप्पुरम जिले में महिलाओं ने हिजाब पहनना छोड़ दिया है। जिसके बाद पार्टी ने कहा है कि इस पर कोई राय देने की जरूरत नहीं है। हर किसी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है। यह हर नागरिक को मौलिक संरक्षण देता है। के अनिल ने यह बयान नास्तिक संगठन एससेंस ग्लोबल के कार्यक्रम में दिया था।
माकपा पर विपक्ष का जोरदार हमला
अब उनकी टिप्पणी पर सुन्नी उलेमा संगठन समस्त ने नाराजगी जताई है। कहा है कि बयान के जरिए माकपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आया है। वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की ओर से भी बयान की निंदा की गई है। ली के एम शाजी और केपीए मजीद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें-Bollywood Actress की कार ने फेरारी को मारी टक्कर; दंपती की मौत
शाजी ने फेसबुक पर पोस्ट अपलोड की है। जिसमें आरोप लगाया है कि माकपा ने दो दलों से रणनीति बनाई है। एक आस्थावानों के खिलाफ बोलने के लिए तर्कवानों के बीच जाना। दूसरा आस्थावानों की तारीफ करना और उनकी बैठकों में शामिल होना। उन्होंने अपने समुदाय से भी पूछा है कि क्या साम्यवाद सही है, इसको लेकर वे लोग यकीन करेंगे।
निजी स्वतंत्रता पर बोलने का हक नहीं
आईयूएमएल के विधायक मजीद ने भी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कहा है कि बयान वाम दल की असली मंशा को दिखाता है। जिस कार्यक्रम में ये सब कहा गया है, वह संघ परिवार के प्रायोजित व्यक्ति का था। कांग्रेस ने भी टिप्पणी की है। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि किसी की निजी स्वतंत्रता पर बोलने का हक किसी को नहीं है। कोई क्या खाएगा, क्या पहनेगा, ये सब कोई निर्धारित नहीं कर सकता है। अब जनता समझ गई है कि हिजाब बैन करने वाली भाजपा सरकार और माकपा में क्या फर्क है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines