Indian High Commission in Islamabad: विदेश मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात गीतिका श्रीवास्तव को भारत ने पाकिस्तान स्थित दूतावास का नया प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें वर्तमान प्रभारी सुरेश कुमार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्यभार सौंपा गया है। बता दें कि गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान में भारतीय मिशन की अगुवाई करने वाली पहली महिला होगी।
चीनी भाषा बोलने में है महारत
गीतिका श्रीवास्तव 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। गीतिका मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। वर्तमान में दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि हिंद-प्रंशात प्रभाग आसियान, IORA में भारत की बहुपक्षीय कुटनीति के मामले देखता है। ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट की मानें तो गीतिका को चीनी भाषा में बोलने में महारत हासिल हैं। विदेश मंत्रालय में तैनाती से पहले गीतिका कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुकी है।
अब तक पाकिस्तान में 22 मिशन प्रमुख
भारत की आजादी के बाद से अब पाकिस्तान में 22 मिशन प्रमुख रह चुके हैं। 1947 में श्री प्रकाश पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के पहले राजनयिक थे। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद भारतीय मिशन के स्टाफ में कमी की गई। पाकिस्तान में पहले भी महिला राजनयिकों को नियुक्त किया जा चुका है, लेकिन उच्चतम स्तर पर पहली बार महिला की नियुक्ति की गई है। पाकिस्तान ने कुछ साल पहले भारतीय राजनयिकों के लिए गैर पारिवारिक पोस्टिंग घोषित की गई थी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines