ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात
Gautam Adani in Vibrant Gujarat Global Summit 2024 details in hindi: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में बुधवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अगले पांच साल में वह दो लाख करोड़ का निवेश करेंगे। इससे गुजरात में लगभग एक लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। आगे उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप गुजरात के कच्छ में लगभग 25 वर्ग किलोमीटर में करीब 30 गीगावॉट क्षमता वाला ग्रीन एनर्जी पार्क तैयार करेगा। खास बात यह है कि यह अनोखा पार्क अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।
अभी तक 50000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने आगे कहा की पिछले शिखर सम्मेलन में किए गए 55000 करोड़ रुपये के निवेश में से उनकी कंपनी अभी तक 50000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। जानकारी के अनुसार Vibrant Gujarat Global Summit 2024 को यह 10वां संस्करण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बोलते हुए भरोसा जताया के आनेवाले कुछ सालो में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा।
वीडियो पर क्लिक कर देखें Vibrant Gujarat Global Summit 2024
निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापन किए गए साइन
समिट में गुजरात में अरबों के निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किए गए हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर से गुजरात पहुंचे कारोबारियों, निवेशकों को संबोधित किया। इस दौरान 4 राष्ट्राध्यक्ष और 34 सहभागी देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
रिलायंस एक गुजराती कंपनी है
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी है और हमेशा रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस ने जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। जिससे लाखो ग्रीन रोजगार पैदा होगे। उन्होंने ये भी कहा की रिलायंस के 150 अरब डॉलर से अधिक का निवेश में से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines