नई दिल्ली: बिजनेस टाइकून गौतम अडानी एक बार फिर विश्व के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा जारी लिस्ट में अमेजॉन के जेफ बेजोस ने उन्हें पछाड़ दिया है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की नई लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 135 बिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकि जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 138 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं, नंबर एक पर मौजूद टेस्ला के एलोन मस्क की कुल संपत्ति 245 बिलियन अमरीकी डालर है।
बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स हर दिन के कारोबार के बाद लिस्ट जारी करती है। इससे पहले 30 अगस्त को गौतम अडानी लुई वुइटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप 3 में पहुंचने वाले पहले एशियाई बन गए थे।
बता दें कि अडानी ग्रुप अगले कुछ सालों में 100 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप न्यू एनर्जी और डेटा सेंटर समेत डिजिटल सेक्टर में निवेश की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी 82.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं।
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines