Gautam Adani and Mukesh Ambani Will Not Attend G20 Summit Dinner: गौतम अडानी और मुकेश अंबानी समेत शीर्ष कारोबारी दिग्गज शनिवार शाम को जी20 शिखर सम्मेलन के विशेष रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में स्पष्टीकरण जारी हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आई थीं कि देश के करीब 500 प्रमुख कारोबारी रात्रिभोज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
पीआईबी फैक्ट चेक सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में एक ट्वीट भी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी बिजनेस लीडर को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है।
500 कारोबारियों के आने की थी सूचना
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में पहले संकेत दिया गया था कि शिखर सम्मेलन के दौरान रात्रिभोज में भारत के दिग्गजों कारोबारियों को इकट्ठा करने का एक अवसर होगा। कथित तौर पर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिड़ला और भारती एयरटेल के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मित्तल समेत 500 व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था।
यह भी पढ़ेः AI, डिफेंस, परमाणु ऊर्जा…, जानें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बीच क्या बातचीत हुई?
26 जुलाई को हुआ था भारत मंडपम का उद्घाटन
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दुनिया भर से आए विदेशी प्रतिनिधियों और नेताओं का स्वागत शुरू हो गया। जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह-सम्मेलन केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 26 जुलाई को इस परिसर का उद्घाटन किया था।
ये राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी की ओर से ‘भारत मंडपम’ में एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा समेत विश्व नेताओं के इस भोज का हिस्सा बनने की उम्मीद है।
चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा भोजन
हालांकि विवरण दुर्लभ है, सूत्रों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि मेहमानों को भारतीय मानसून के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किया गया मेनू परोसा जाएगा। औपचारिक रात्रिभोज विशेष रूप से तैयार किए गए विशेष चांदी के बर्तन में परोसा जाएगा।
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
7 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
48 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines