हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल कोल्ड ड्रिंक प्लांट में गैस लीक, कई लोग बीमार 

विज्ञापन
प्लांट गैस लीक

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में एक कोल्ड ड्रिंक प्लांट में गैस लीक हो गई है। प्लांट से अमोनिया गैस लीक हो रही है। गैस लीक होने से कई लोग बीमार हो गए हैं। आसपास इलाके में लोगों ने घुटन की शिकायत की है। मौके पर बचाव दल पहुंच गया है। दमकल विभाग पानी का छिड़काव कर हालत पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि बचाव कार्य में लगे दो दमकलकर्मी बीमार पड़ गए हैं। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर है।

अमोनिया का प्रभाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास इलाके को खाली करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बचाव कार्य जारी है। फिलहाल गैस लीक होने के सही कारणों का पता नहीं चला है। फैक्ट्री से सभी कर्मचारियों को निकाला गया है। कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों ने आंख व गले में जलन की शिकायत की है। जिला प्रशासन हालत पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola